{"_id":"85e2f1b5eb1132b4695240a491122985","slug":"candidates-got-panic-at-bus-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"आए थे परीक्षा देने, नाक में दम करके लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आए थे परीक्षा देने, नाक में दम करके लौटे
नरेश शर्मा/ लखनऊ
Updated Mon, 16 Sep 2013 08:43 AM IST
विज्ञापन
इंटेलीजेंट्स ब्यूरो की प्रतियोगी परीक्षा को देकर वापस लौटे परीक्षार्थियों ने रविवार को लखनऊ स्थित आलमबाग बस अड्डे और चारबाग स्टेशन पर पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन
इन परीक्षार्थियों ने इलाहाबाद की तरफ जाने वाली जो बस एवं ट्रेन मिली उस पर कब्जा कर लिया। इससे अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रशासन को परीक्षार्थियों को शांत कराने के लिए पुलिस बल का सहारा लेना पड़ा। सबसे पहले तीन-चार हजार यात्रियों ने चारबाग स्टेशन पर पहुंचकर त्रिवेणी एक्सप्रेस, झांसी इंटरसिटी, पंजाब मेल, जनता एक्सप्रेस, गोरखपुर इंटरसिटी और नीलांचल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
जिनको ट्रेन में जगह नहीं मिली तो उन्होंने आलमबाग बस अड्डे की तरफ रुख किया। यहां पर 500-600 परीक्षार्थियों ने दस्तक दी।
अचानक पहुंची परीक्षार्थियों की भीड़ को नियंत्रित करने में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को पसीना आ गया। ऐसे परीक्षार्थियों को 8-10 बसों से इलाहाबाद रवाना किया गया।
विज्ञापन