फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   candidates for rajyasabha from SP.

राज्यसभा चुनाव: जानें, कौन होंगे सपा के प्रत्याशी?

Wed, 29 Oct 2014 12:43 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 29 Oct 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
candidates for rajyasabha from SP.

राज्यसभा की दस सीटों के चुनाव के लिए सपा जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव का राज्यसभा में जाना तय है। इसके अलावा पूर्व मंत्री अशोक वाजपेयी और पूर्व सांसद नीरज शेखर भी राज्यसभा में भेजे जा सकते हैं। जातीय समीकरण साधते हुए पूर्व मंत्री चंद्रपाल यादव, पूर्व मंत्री रविप्रकाश वर्मा और जावेद अली खान को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। सपा अपने बूते राज्यसभा की छह सीटें जीतने की स्थिति में है।

विज्ञापन


इन सीटों के लिए प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। सपा मुखिया मुलायम सिंह ने मंगलवार को इस संबंध में रामगोपाल यादव और अखिलेश यादव से चर्चा भी की। यूं तो राज्यसभा के टिकट के लिए तमाम नाम चर्चा में है लेकिन पार्टी सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखकर प्रत्याशी चुनने पर जोर दे रही है।
विज्ञापन


कोशिश है कि सवर्ण, पिछड़े, मुस्लिम सभी को प्रतिनिधित्व मिल जाए। रामगोपाल फिर से राज्यसभा में जाएंगे, इसे लेकर कोई संशय नहीं है। पूर्व मंत्री अशोक वाजपेयी और नीरज शेखर को भी सपा वहां भेज सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाजपेयी पिछले लोकसभा चुनाव में लखनऊ से सपा प्रत्याशी बनाए गए थे लेकिन आखिरी वक्त पर उनका टिकट काट दिया गया। वह पार्टी के महासचिव हैं, अनुभवी नेता और समाजवादी ब्राह्मण चेहरा भी हैं। नीरज शेखर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र हैं। वह बलिया से लोकसभा चुनाव हार गए थे। चंद्रशेखर और मुलायम के रिश्ते हमेशा मधुर रहे हैं। उन्हीं रिश्तों को आगे बढ़ाते हुए सपा उन्हें राज्यसभा में भेजकर राजपूत समाज को भी संदेश दे सकती है।

योग्यता को देखकर इन पर होगा निर्णय

candidates for rajyasabha from SP.

पिछड़े वर्ग से पूर्व सांसद चंद्रपाल यादव को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। वह सपा सुप्रीमो के काफी नजदीकी हैं और झांसी से पिछला चुनाव हार गए थे। पिछड़े वर्ग से दूसरे प्रत्याशी रवि प्रकाश वर्मा हो सकते हैं। वह लखीमपुर खीरी के पूर्व सांसद हैं और इस साल लोकसभा चुनाव हार चुके हैं। उन्हें कुर्मी बिरादरी में अच्छी साख वाला नेता माना जाता है।

मुस्लिम चेहरे के रूप में जावेद अली खान को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। जावेद संभल लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए थे। आखिरी वक्त में उनका टिकट काटकर शफीकुर्रहमान बर्क को उतार दिया गया था।

1984 में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे जावेद को अच्छा संगठनकर्ता माना जाता है। ठाकुरद्वारा सीट से वह एक बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।

पिछले दिनों राजधानी के इंदिरा प्रतिष्ठान में जामिया बिरादरी का सम्मेलन कराने में उनकी अहम भूमिका रही। इस आयोजन में मुख्यमंत्री लगभग दो घंटे तक मौजूद रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed