फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Candidates disillusioned with Technical Education Service Examination

Lucknow News: प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा से अभ्यर्थियों का मोहभंग

Mon, 07 Sep 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Candidates disillusioned with Technical Education Service Examination
परीक्षा देकर निकलते छात्र
लखनऊ। राजधानी में रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा 52 केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या 22,996 थी लेकिन दोनों ही पाली में 33.91% अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे। 68 फीसदी से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे इस आंकड़े से पता चलता है कि कहीं ना कहीं अभ्यर्थियों का परीक्षा से मोह भंग हुआ है।
विज्ञापन

इस परीक्षा में कुल 22,996 अभ्यर्थी के सापेक्ष पहली पाली सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक की परीक्षा में 15036 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या दूसरी पाली में भी यही रही। वहीं परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न होने पाए पुलिस सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे। परीक्षा में अधिकांश अभ्यर्थियों ने पहली पाली और सामान्य तौर पर पेपर को न तो बहुत कठिन और न ही अत्यधिक सरल, बल्कि ''संतुलित'' बताया।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज आलमबाग में परीक्षा देने आए परीक्षार्थी अनुराग वर्मा ने बताया प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप थे, जिससे तैयारी करने वाले छात्रों को पेपर हल करने में आसानी हुई। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आए सुनील सिंह, प्रताप भदौरिया ने कहा पेपर तय समय सीमा के भीतर प्रश्नों को हल किया जा सकता था, यानी पेपर समय के हिसाब से भी सही था। कहीं पर दिक्कत नहीं हुई।

परीक्षा देकर निकलते छात्र

परीक्षा देकर निकलते छात्र

परीक्षा देकर निकलते छात्र

परीक्षा देकर निकलते छात्र

परीक्षा देकर निकलते छात्र

परीक्षा देकर निकलते छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed