फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   candidates can download admit card of ro and aro examination

UPPSC Admit Card: आरओ-एआरओ परीक्षा का प्रवेशपत्र जारी, 8 अप्रैल को परीक्षा

Sat, 31 Mar 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 31 Mar 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
candidates can download admit card of ro and aro examination
UPPSC

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) व सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2017 के प्रवेशपत्र जारी कर दिए हैं। प्रवेशपत्र आयोग की वेबसाइट ‘http://uppsc.up.nic.in’ से डाउनलोड किये जा सकते हैं।

विज्ञापन


परीक्षा आठ अप्रैल को प्रदेश के 21 जिलों में स्थित विभिन्न केंद्रों में होगी। परीक्षा की व्यवस्थागत तैयारी के लिए दो अप्रैल को आयोग में सभी 21 जिलों के नोडल अफसरों की बैठक बुलाई गई है। यह अफसर एडीएम रैंक के हैं।
विज्ञापन


आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन 30 दिसंबर से शुरू हुआ था। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी निर्धारित की गई थी। इस बीच सीबीआई जांच शुरू हो जाने से कुछ परीक्षाएं टाल दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में आरओ-एआरओ परीक्षा टलने के आसार भी बढ़ गए थे। अभ्यर्थी भी पसोपेश में थे कि परीक्षा समय पर कराई जा सकेगी या नहीं, लेकिन आयोग की ओर से लगातार दावा किया जा रहा था कि परीक्षा का आयोजन पूर्व निर्धारित तिथि आठ अप्रैल को ही होगा।

शुक्रवार को आयोग ने अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र जारी कर इस पर मुहर लगा दी कि परीक्षा अब आठ अप्रैल को ही होगी। आरओ-एआरओ परीक्षा-2017 के तहत सामान्य चयन के 460 और विशेष चयन/बैकलॉग के पांच पदों यानी कुल 465 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए तकरीबन साढ़े चार लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

इस बार आरओ-एआरओ चयन के लिए न्यनूतम अंक की व्यवस्था भी लागू की गई है। एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम दक्षता मानक 30 फीसदी और अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 40 फीसदी निर्धारित किया गया है।


प्रारंभिक या मुख्य परीक्षा में न्यूनतम दक्षता मानक से कम अंक पाने वाले अभ्यर्थी श्रेष्ठता/चयन सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे। परीक्षा में माइनस मार्किंग भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed