{"_id":"5f3b8d736a6e321a4f586d77","slug":"candidates-appearing-for-jee-mains-need-to-submit-self-declaration-letter-regarding-coronavirus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन: परीक्षार्थियों को देना होगा कोरोना संबंधी स्वघोषणा पत्र, पढ़ें सभी दिशा निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई मेन: परीक्षार्थियों को देना होगा कोरोना संबंधी स्वघोषणा पत्र, पढ़ें सभी दिशा निर्देश
Tue, 18 Aug 2020 01:49 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
जेईई मेन 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने जेईई मेन व नीट स्थगित करने की मांग वाली याचिका सोमवार को खारिज कर दी। इसके बाद देर शाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एक से छह सितंबर के बीच प्रस्तावित जेईई मेन के एडमिट कार्ड व कोविड-19 से संबंधित फॉर्म वेबसाइट पर जारी कर दिए।
कोरोना महामारी के मद्देनजर इसमें विद्यार्थियों को खास निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत हर परीक्षार्थी को कोरोना संबंधी स्वघोषणा पत्र देना होगा। परीक्षा केंद्र में निरीक्षक के सामने इस पर हस्ताक्षर कर उन्हें सौंपना होगा।
घोषणा पत्र में परीक्षार्थियों को बताना होगा कि पिछले 14 दिन में उन्हें सर्दी, जुकाम, बुखार, कफ और सांस लेने जैसी कोई समस्या नहीं थी। अगर इनमें से कोई समस्या थी तो उसके बारे में बताना होगा।
विज्ञापन
इसी तरह पिछले दिनों वह किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए हैं तो बताना होगा कि वे क्वारंटीन किए गए या नहीं। साथ ही उन दिनों किसी देश या राज्य की यात्रा की है तो उसकी भी जानकारी देनी होगी।
स्वघोषणा पत्र पर परीक्षार्थी की फोटो, अंगूठे का निशान और अभिभावक का हस्ताक्षर होना जरूरी है। एनटीए ने एडवाइजरी में परीक्षार्थियों को यह भी निर्देश दिया है कि वे परीक्षा खत्म होने के बाद एडमिट कार्ड और रफ शीट निर्धारित बॉक्स में डाल दें। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्हें अयोग्य करार दिया जा सकता है।
परीक्षा केंद्र पर मिलेंगे तीन लेयर वाले मास्क
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान हर परीक्षार्थी के तापमान की जांच की जाएगी और उन्हें तीन लेयर वाले मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी मास्क को परीक्षा के दौरान इस्तेमाल करना होगा।
परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर तीन से शाम छह बजे तक होगी। हर पाली से पहले और बाद में परीक्षा केंद्र को पूरी तरह सैनिटाइज किया जाएगा।

ये भी हैं निर्देश
-परीक्षार्थियों को बिना एडमिट कार्ड, वैध आईडी के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
-बॉल पॉइंट पेन, हैंड सैनिटाइजर, पारदर्शी पानी की बोतल और एक अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो लानी होगी।
-दिव्यांग छात्रों के पास दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना चाहिए। उन्हें अपना स्क्राइब खुद लाना होगा। स्क्राइब को शैक्षिक प्रमाण पत्रों से संबंधित स्व घोषणा पत्र, कोविड-19 संबंधी स्वघोषणा पत्र और वैध सरकारी आईडी कार्ड लाना होगा।
-ड्राइंग टेस्ट के लिए परीक्षार्थियों को खुद का ज्योमेट्री बॉक्स और कलर पेंसिल लाना होगा।