फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Candidate arrested for cheating using Bluetooth

Lucknow News: ब्लूटूथ से नकल करता अभ्यर्थी गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 14 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Candidate arrested for cheating using Bluetooth
आलमबाग। मानकनगर स्थित रेलवे इंटर कॉलेज में सहायक बोरिंग टेक्नीशियन की परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करता अभ्यर्थी पकड़ा गया। आरोपी ब्रजेश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक डॉ. एमके. सिद्दीकी के अनुसार, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की मुख्य परीक्षा के दौरान जौनपुर के जरासी चंदवक निवासी ब्रजेश यादव के कान में ब्लूटूथ और हाथ में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिली। पूछताछ में उसने बताया कि परीक्षा शुरू होने से पहले उसने बाथरूम में ब्लूटूथ और डिवाइस छिपा दी थी। चेकिंग के बाद वह दोबारा बाथरूम गया और ब्लूटूथ और डिवाइस निकालकर परीक्षा कक्ष में पहुंच गया।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में सामने आया कि वह केंद्र के बाहर मौजूद अपने सॉल्वर साथी की मदद से प्रश्न पत्र हल कर रहा था। पुलिस सॉल्वर की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed