{"_id":"685f0124f22b9712c30c575e","slug":"cancer-patient-committed-suicide-by-jumping-from-the-roof-lucknow-news-c-13-lko1070-1268500-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कैंसर मरीज ने छत से कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कैंसर मरीज ने छत से कूदकर दी जान
विज्ञापन
लखनऊ। बांदा निवासी ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित दादू राम (45) ने शुक्रवार को कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के ओटी कॉम्प्लेक्स से कूदकर जान दे दी।
संस्थान के प्रवक्ता डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि दादू राम 19 जून को एसजीपीजीआई गए थे। वहां एमआरआई के बाद उन्हें कैंसर संस्थान जाने को कहा गया। शुक्रवार शाम 5:30 बजे परिवारीजन उन्हें संस्थान लेकर आए। यहां उन्हें सुबह ओपीडी में दिखाने के लिए कहा गया।
इस बीच दादू राम तीमारदारों को छोड़कर गायब हो गए। तीमारदारों ने उन्हें आसपास के इलाके में खोजने की कोशिश की। शाम छह बजे वह ओटी कॉम्प्लेक्स की छत से गिरे पाए गए। तीमारदार और स्टाफ ने उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि बीमारी से परेशान होकर उन्होंने जान दी है।