{"_id":"6a0bda8b354330a4d8002188","slug":"campus-drive-will-be-held-at-iti-in-lucknow-on-may-21-with-recruitment-taking-place-for-200-positions-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवतियों के लिए बड़ा मौका; 21 मई को आईटीआई में लगेगा कैंपस ड्राइव, 200 पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवतियों के लिए बड़ा मौका; 21 मई को आईटीआई में लगेगा कैंपस ड्राइव, 200 पदों पर होगी भर्ती
Tue, 19 May 2026 09:06 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 19 May 2026 09:06 AM IST
सार
तकनीकी शिक्षा हासिल करने वाली युवतियों के लिए बड़ा मौका है। 21 मई को आईटीआई में कैंपस ड्राइव लगेगा। इसमें 200 पदों पर भर्ती होगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आईटीआई में कैंपस ड्राइव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तकनीकी शिक्षा हासिल कर नौकरी की तलाश में जुटी युवतियों के लिए अच्छी खबर है। राजधानी लखनऊ में अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में 21 मई को विशेष कैंपस ड्राइव आयोजित होगी। इसमें देश की नामी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की ओर से 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित युवतियों को हर महीने करीब 41,713 रुपये वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन
आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि यह कैंपस ड्राइव उत्तर प्रदेश की आईटीआई पास महिला उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति हरियाणा के गुड़गांव स्थित मारुति सुजुकी प्लांट में फिक्स टर्म इम्प्लाइज के रूप में होगी।
विज्ञापन
कंपनी की ओर से रियायती दर पर भोजन, यूनिफॉर्म और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही हाईस्कूल में कम से कम 40 प्रतिशत अंक और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
कैंपस ड्राइव में डीजल मैकेनिक, मैकेनिक मोटर वाहन, मैकेनिक ट्रैक्टर, पेंटर, टेक्नीशियन ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग, वेल्डर, टूल एंड डाई मेकर, टर्नर, मशीनिस्ट, मैकेनिक ऑटो बॉडी रिपेयर एंड पेंटिंग और शीट मेटल वर्कर ट्रेड की युवतियां भाग ले सकेंगी। राजधानी समेत प्रदेश की युवतियों के लिए यह रोजगार पाने और बड़े औद्योगिक संस्थान में कॅरिअर शुरू करने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।