{"_id":"6903d57058de3e35f80fb4a2","slug":"campaign-will-be-launched-against-those-riding-bikes-without-helmets-lucknow-news-c-13-knp1002-1448805-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों के खिलाफ चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों के खिलाफ चलेगा अभियान
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाने वालों के खिलाफ अब अभियान चलाया जाएगा। अमर उजाला में बृहस्पतिवार के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने मामले पर संज्ञान लेकर यह आदेश जारी किया है। इसके साथ ही बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले पुलिसकर्मी का चालान भी काटा गया है। पूरे मामले की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।
बीते 10 महीने में सबसे ज्यादा पांच लाख 91 हजार 619 चालान बिना हेलमेट वालों के हुए हैं। ये आंकड़े बता रहे हैं कि ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों का पालन कराने में सफल नहीं हो पा रही है। खास बात है कि पुलिस ने जनवरी से अब तक 12 लाख से ज्यादा चालान काटे हैं। बावजूद इसके लोगों में सुधार नहीं आ रहे हैं। उधर, आए दिन सड़क हादसों में जान जा रही है, जिनमें बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों की संख्या ज्यादा है। यातायात माह में पुलिस अभियान चलाती है, पर इसका खास असर नजर नहीं आता।
नाबालिग भी भर रहे फर्राटा
अभिभावकों की लापरवाही से नाबालिग भी बिना लाइसेंस के वाहन चला रहे हैं। अभिभावक भी हेलमेट न लगाने पर बच्चों को टोकते नहीं हैं। इस वजह से अक्सर हादसे होते हैं। शाम को जनेश्वर पार्क, लोहिया पथ और 1090 चौराहे के पास नाबालिग फर्राटा भरते नजर आते हैं। कई बार पुलिस बेरिकेडिंग लगाकर चेकिंग करती है और चालान काटती हैं, लेकिन नाबालिग नहीं सुधर रहे।
विज्ञापन
स्टंट करने वालों पर कसी नकेल
राजधानी पुलिस ने स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए अभियान चलाया था। बड़ी संख्या में वाहनों के चालान किए गए थे। सबसे ज्यादा गोमतीनगर पुलिस ने कार्रवाई की थी। इसके बाद काफी हद तक स्टंट करने वालों पर नकेल कसी गई है।