फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Campaign to get free hold of land in industrial area intensifies

Lucknow News: औद्योगिक क्षेत्र में भूमि को फ्री होल्ड कराने की मुहिम तेज

Sat, 21 Sep 2024 04:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 21 Sep 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Campaign to get free hold of land in industrial area intensifies
रायबरेली में शुक्रवार को शहर के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में मीडिया से रूबरू होते इंडियन
रायबरेली। जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमियों को लीज पर मिली भूमि को फ्री होल्ड कराने की मुहिम तेज हो गई है। ऐसा होने से पुराने उद्योगों को और विकसित होने का अवसर मिलेगा। साथ ही नए उद्योगों की स्थापना भी होगी। खासकर छोटे उद्योगों को स्थापित करने में सहूलियतें मिलेंगी। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में शुक्रवार को मुहिम की जानकारी देते हुए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन उदित आजाद ने कहा कि लीज पर मिली जमीन को फ्री होल्ड किए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक सहित कई राज्यों में जमीनों को फ्री होल्ड कर दिया गया है। इससे सरकार को राजस्व में इजाफा मिलने के साथ ही बंद पड़े उद्योगों को दोबारा शुरू कराने का मौका मिलेगा। फ्री होल्ड होने के बाद उद्यमी अपने भूखंडों को बेच सकेंगे, जिससे नए उद्यम स्थापित हो सकेंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव मुकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि उद्यमियों को भूमि किराए पर देने, नए उत्पाद व अन्य बदलाव के लिए संबंधित विभाग से अनुमति लेनी पड़ती है। ऐसा करने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में उद्यम प्रभावित होता है। भूखंडों को फ्री होल्ड किया जाए। इस मौके पर कोषाध्यक्ष योगेश कुमार गुप्ता, सुक्खूलाल चंदवानी, मोहित अग्रवाल, पीयूष सिकरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed