{"_id":"5fcb628aec91fd3fc9558a3a","slug":"campaign-of-cm-yogi-aditynatah-created-big-difference-in-hyderabad-nagar-nigam-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद नगर निगम चुनाव में छाया योगी का भगवा रंग, चार से 49 सीटों पर पहुंची भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद नगर निगम चुनाव में छाया योगी का भगवा रंग, चार से 49 सीटों पर पहुंची भाजपा
Sat, 05 Dec 2020 04:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 05 Dec 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
हैदराबाद में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद नगर निगम के चर्चित चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भगवा रंग छा गया है। निगम चुनाव के प्रचार में योगी की ओर से हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्य नगर करने के संदेश का असर दिखाई दिया।
विज्ञापन
160 वार्ड के हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने अपने फायर ब्रांड चेहरे योगी आदित्यनाथ का रोड शो कराया था। रोड शो का हैदराबाद की सड़कों पर जबरदस्त स्वागत हुआ था।
विज्ञापन
योगी ने वहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेलंगाना में भाजपा की सरकार बनने पर हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्य नगर करने का संदेश दिया था।
योगी ने अपने भाषण में ओवैसी बंधुओं पर भी जमकर हमला बोला था। हैदराबाद नगर निगम में चार सीटों से 49 सीट तक पहुंची भाजपा की जीत में योगी के रोड शो का बड़ा असर बताया जा रहा है।
विज्ञापन