{"_id":"6556770bfd367027980e76e9","slug":"called-himself-a-film-maker-arrested-with-stolen-goods-lucknow-news-c-13-lko1012-493423-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खुद को बताता था फिल्म मेकर, चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खुद को बताता था फिल्म मेकर, चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार
Fri, 17 Nov 2023 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। खुद को फिल्म मेकर बताने वाले युवक को महानगर पुलिस ने बुधवार को चोरी के इल्जाम में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है। आरोपी पर कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
महानगर पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में उत्तराखंड पार्किंग के पास से पुराना बादशाहनगर निवासी शरद कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से पड़ोसी के घर से चोरी किया गया बेड, अलमारी, चारपाई व ड्रेसिंग टेबिल बरामद हुआ है। शरद की पड़ोसी महिला ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी विवेचना करते हुए पुलिस आरोपी शरद तक पहुंच गई। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी शरद खुद को फिल्म निर्माता व इवेंट मैनेजर बताता है। उसने डेस्टिनेशन फ्रेंड्स वेलफेयर सोसाइटी नाम से अपना ऑफिस भी खोला था। हालांकि पूर्व में वह कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। उस पर चोरी, चेन स्नेचिंग, मकान पर कब्जा, मारपीट के आरोप भी लगते रहे हैं। पुलिस के मुताबिक शरद कुमार चौधरी के खिलाफ विकासनगर, इंदिरानगर, वजीरगंज, महानगर, गोमतीनगर व हसनगंज थाने में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।