फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cake with fly given in Bachat Bhavan

Lucknow News: बचत भवन में दिया गया मक्खी वाला केक

Sun, 31 Dec 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 31 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cake with fly given in Bachat Bhavan
रायबरेली। ग्राम चौपाल की वर्षगांठ पर शनिवार को बचत भवन में बुलाई गई प्रेस काॅन्फ्रेंस में मक्खी वाला केक परोस दिया गया। प्रेस काॅन्फ्रेंस के लिए शहर की प्रतिष्ठित गुडमार्निंग बेकरी (दुकान) से खाद्य सामग्री मंगवाई गई थी।
विज्ञापन


केक में मक्खी मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सीएफएसओ इंद्र बहादुर यादव की टीम ने बेकरी पहुंचकर जांच की। बेकरी के किचेन में गंदगी के साथ मक्खियां भिनभिनाती मिलीं। इस पर बेकरी को तीन दिन के लिए बंद करा दिया गया। पान केक का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

गांवों में पिछले एक साल से हो रही ग्राम चौपाल के एक साल पूरे होने पर शासन की मंशा पर प्रेस काॅन्फ्रेंस शनिवार को बचत भवन में बुलाई गई। सदर विधायक अदिति सिंह ने सरकार की उपलब्धियों व ग्राम चौपाल से ग्रामीणों को मिले लाभ के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेस काॅन्फ्रेंस में विधायक, नेताओं, अधिकारियों और पत्रकारों के लिए वेरी गुड मार्निंग बेकरी से जलपान के लिए नाश्ता मंगवाया गया था। पान केक के साथ ही पैकेट में अन्य खाद्य पदार्थ रखे गए थे। एक पैकेट के केक को खाने के लिए तोड़ा गया तो उसमें मक्खी मिली। इससे बचत भवन में अफरातफरी मच गई।
तुरंत इसकी सूचना एफएसडीए के अधिकारियों को दी गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव व खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपराजिता तिवारी की टीम ने बेकरी पहुंचकर जांच की। किचेन में गंदगी का अंबार मिला। खाद्य सामगियों पर मक्खी बैठी मिलीं। सीएफएसओ ने बेकरी को तीन दिन के लिए बंद करा दिया। बेकरी के संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।

पनीर, पेड़ा, हिमसागर सहित पांच नमूने भरे
नए साल पर दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए शनिवार को अभियान चलाया गया। एफएसडीए की टीम ने गोपाल स्वीट्स से लालपेड़ा, हिमसागर छेना, पनीर और सागर स्वीट्स से पनीर व दूध का नमूना भरा। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।


प्रेस काॅन्फ्रेंस में केक में मक्खी मिलने के बाद वेरी गुड मार्निंग बेकरी से पान केक का नमूना भरवाया गया है। खामियां मिलने पर सुधार के लिए तीन दिन के लिए बेकरी को बंद कराया गया है। अभियान में पांच और नमूने भरे गए हैं।
- अजीत कुमार राय, सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed