{"_id":"674784cfc0608a3ee20056f4","slug":"cafe-owner-beaten-and-looted-rs-22-thousand-for-not-withdrawing-the-case-lucknow-news-c-13-1-lko1103-970735-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मुकदमा वापस न लेने पर कैफे मालिक को पीटकर लूटे 22 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मुकदमा वापस न लेने पर कैफे मालिक को पीटकर लूटे 22 हजार
Thu, 28 Nov 2024 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पिटाई का मुकदमा वापस नहीं लेने पर दबंगों ने कैसरबाग में रविवार रात कैफे मालिक को पीट दिया। आरोप है कि असलहा तानकर 22 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने थाने में तीन नामजद व छह अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कराई है।
मक्कागंज निवासी अजहर हजरतगंज में ग्लोब कैफे चलाते हैं। उन्होंने बताया कि 28 अक्तूबर को हुई मारपीट का मुकदमा वापस लेने के लिए आरोपी सलीम व उसके साथी उन पर दबाव बना रहे थे। आरोप है कि रविवार रात नौ बजे वह दोस्त के साथ घर जा रहे थे। तभी कैसरबाग स्थित शुभम सिनेमा के पास सलीम, उसका भाई, अजरुद्दीन व छह अज्ञात लोगों ने रोक कर फिर पिटाई कर दी। सलीम व अजरुद्दीन ने उनपर असलहा तानकर 22 हजार लूट लिए। आरोपी सलीम जमानत पर छूटकर आया है। इंस्पेक्टर कैसरबाग सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।