{"_id":"63dec275471f8961166df8c0","slug":"cadet-hounored-by-governer-gw-reporters-news-lko6687982110-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राज्यपाल ने किया गणतंत्र दिवस परेड के कैडेटों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राज्यपाल ने किया गणतंत्र दिवस परेड के कैडेटों का सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को यूपी राज्य गणतंत्र दिवस परेड एनसीसी दल के कैडेटों को सम्मानित किया। एनसीसी कैडेटों को उत्तर प्रदेश राज्यपाल के स्वर्ण पदक, रजत पदक और ग्रुप कमांडर को एनसीसी इंटर ग्रुप बैनर से सम्मानित किया गया।
राज्यपाल ने सर्वश्रेष्ठ कैडेटों को छह राज्यपाल स्वर्ण और छह रजत पदक से सम्मानित किया। वहीं, यूपी एनसीसी निदेशालय के महानिदेशक मेजर जनरल संजय पुरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय ने देश के 17 एनसीसी निदेशालयों की प्रतियोगिता में पांचवां स्थान हासिल किया है जिसमें गार्ड ऑफ ऑनर में प्रथम स्थान, राष्ट्रीय एकीकरण जागरूकता प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान और राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि यूपी के 116 एनसीसी कैडेट नई दिल्ली आरडीसी का हिस्सा बने।
एनसीसी कर्तव्य पथ दल के लिए 9 सीनियर डिवीजन और 10 सीनियर विंग के कैडेटों को चुना गया। गार्ड ऑफ ऑनर के लिए 7 सीनियर डिवीजन और तीन सीनियर विंग का चयन हुआ। वहीं, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय गाजियाबाद को इंटर ग्रुप चैंपियनशिप विजेता घोषित किया गया है। जिसमें कैडेटों ने ड्रिल, फायरिंग, हथियार प्रशिक्षण और बाधा पार आदि में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। आरडीसी की टुकड़ी ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति भी दी। इस दौरान वरिष्ठ सेना अफसर, एनसीसी कैडेट व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कारागार, वृद्धाश्रम व अनाथालय का भ्रमण करें एनसीसी कैडेट
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि एनसीसी संगठन छात्र-छात्राओं को राष्ट्र प्रेम की शिक्षा दे रहा है। हर विद्यार्थी को एनसीसी में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनसीसी के पदाधिकारी कैडेटों को प्रदेश के कारागार, वृद्धाश्रम व अनाथालयों का भ्रमण भी कराएं। इससे वह जीवन की विषमताओं को जानकर अच्छे संकल्पों के साथ समाज और देश के विकास में योगदान देंगे। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने, समस्याओं का निराकरण एकजुटता से करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुँचाने में सहयोगी बनने को भी कहा।