{"_id":"67953bf2a91eefc416035d0a","slug":"cable-broken-50-houses-lost-electricity-for-two-days-raebareli-news-c-101-1-slko1032-126500-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केबल टूटी, दो दिन से 50 घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केबल टूटी, दो दिन से 50 घरों की बिजली गुल
Sun, 26 Jan 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के सुलखियापुर गांव में धड़ल्ले से मिट्टी खनन हो रहा है। खनन में लगे डंपर की चपेट में आने से बिजली लाइन की केबल टूट गई। इससे 50 घरों की बिजली दो दिन से गुल है। सूचना के बावजूद केबल जोड़ने कोई नहीं पहुंचा।
ग्रामीण रोहित कुमार, पवन कुमार, मनीष, अतुल प्रसाद ने आरोप लगया कि जहां पर मिट्टी खनन हो रहा है, वहां से चंद कदम की दूरी पर बेंद पुलिस चौकी है। इसके बावजूद पुलिस कर्मी आंख बंद किए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि चौकी के बगल से डंपर निकले हैं। डंपर चालक डाला उठाकर निकलते हैं। इसी के चलते कठगर फीडर से निकली बिजली लाइन की केबल टूट गई।
इसके पहले भी डंपर की चपेट में आने से तीन नलकूपों की बिजली लाइन ध्वस्त हो चुकी थी। मामले में तहसील और पुलिस प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया है। डलमऊ के एक्सईएन मन्नू सिंह ने बताया कि केबल टूटने की जानकारी नहीं है। यदि केबल टूटी है, तो डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।