{"_id":"6458aaadf0e5c88355014fb6","slug":"cabinet-minister-smriti-irani-did-a-road-show-in-amethi-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी निकाय चुनाव: केंद्रीय मंत्री स्मृति ने किया रोड शो, बोलीं- पांच साल में हमारी सरकार ने विकास की गंगा बहाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी निकाय चुनाव: केंद्रीय मंत्री स्मृति ने किया रोड शो, बोलीं- पांच साल में हमारी सरकार ने विकास की गंगा बहाई
Mon, 08 May 2023 01:24 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 May 2023 01:24 PM IST
सार
कैबिनेट मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने अमेठी के जायस में रोड शो कर जनता से निकाय चुनाव में भाजपा को वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत देकर विजयी बनाएं।
विज्ञापन
रोड शो के दौरान केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने सोमवार को यूपी निकाय चुनाव में समर्थन जुटाने के लिए जायस नगर पालिका में रोड शो किया। रोड शो में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
सभी नेताओं ने जायस की भाजपा प्रत्याशी बीना सोनकर को जिताने की अपील की। कहा कि हमारी इज्जत आप के हाथ में है जिस तरह पिछली बार आप लोगों ने महेश सोनकर को जायस की कमान सौंपी थी ठीक उसी प्रकार इस बार उनकी पत्नी बीना सोनकर को ज्यादा से ज्यादा बहुमत से विजयी बनाकर जायस का चेयरमैन बनाएं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी बोले - जाति, मजहब का नहीं सपा व बसपा का कचरा साफ करने का है निकाय चुनाव
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दबाव में आए भाजपा सांसद ब्रजभूषण बोले, कुश्ती के लिए सबकुछ लुटा दिया, अपनी जेब से दिए 30 करोड़
स्मृति ने जय श्रीराम का नारा लगाते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। सांसद ने जायस की जनता को धन्यवाद देते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने इन पांच वर्षों में देखा होगा कि हमारी सरकार ने विकास की गंगा बहाई है।