फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cabinet minister santosh choudahri comments on up

NRHM: यूपी ने नहीं दिया करोड़ों का हिसाब

Sat, 26 Oct 2013 11:02 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 26 Oct 2013 11:02 AM IST
विज्ञापन
cabinet minister santosh choudahri comments on up

प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री संतोष चौधरी ने यूपी सरकार को आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन


शुक्रवार को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन के सामने ही उन्होंने कहा कि यहां स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं।

उत्तर प्रदेश जब तक पिछले पैसों का हिसाब नहीं देगा, तब तक उसे स्वास्थ्य क्षेत्र में एक भी पैसा नहीं दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यूपी ने अब तक करोड़ों रुपये का हिसाब नहीं दिया है।


चार दिवसीय राष्ट्रीय आरोग्य मेले के उद्घाटन के लिए राजधानी आईं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि यूपी के लिए केंद्र बहुत कुछ करना चाहती है। लेकिन सरकार हिसाब-किताब ही नहीं दे पा रही है।

विज्ञापन


पढ़ें- चार लोगों के विभाग में भी मंत्री बना रही यूपी सरकार


एनआरएचएम के लिए करोड़ों रुपया आया, लेकिन उसके खर्च का हिसाब नहीं दिया गया। कई योजनाओं में तो करोड़ों रुपये खर्च ही नहीं हुए और पैसा वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष चौधरी ने कहा, प्रदेश में 3672 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, लेकिन 387 ही चल रहे हैं। कई जगहों पर प्रदेश सरकार डॉक्टरों की नियुक्ति ही नहीं कर पा रही है। आयुष पर भी काफी पैसा दिया जा रहा है। लेकिन सरकारी मेडिकल कॉलेज बंद होते जा रहे हैं।

पढ़ें- लालू के बाद यूपी के ये 'लालू' भी कतार में


मुरादाबाद में होम्योपैथी अस्पताल में स्टाफ ही नहीं है। चौधरी के जवाब में प्रदेश के चिकित्सा मंत्री अहमद हसन ने कहा कि बसपा सरकार में जो घोटाले हुए, केंद्र उसका हिसाब हमसे मांग रही है।


हमने अपने कार्यकाल का हिसाब दे दिया है। बसपा सरकार के समय केंद्र पांच हजार करोड़ रुपये स्वास्थ्य क्षेत्र में देती थी जबकि इस समय यूपी को 1500 करोड़ रुपये ही मिले हैं।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं....

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed