{"_id":"5cb3f8b4bdec221424308560","slug":"cabinet-minister-om-prakash-rajbhar-has-asked-for-a-time-with-the-cm-yogi-to-resign","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजभर ने ठुकराई भाजपा के चुनाव चिह्न पर लड़ने की पेशकश, इस्तीफा देने के लिए सीएम से मांगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजभर ने ठुकराई भाजपा के चुनाव चिह्न पर लड़ने की पेशकश, इस्तीफा देने के लिए सीएम से मांगा समय
Mon, 15 Apr 2019 08:52 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 15 Apr 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने इस्तीफा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय मांगा है। शनिवार देर रात मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा के साथ सीट के मुद्दे पर उनकी बात हुई थी।
राजभर को भाजपा ने अपने सिंबल पर लड़ने की पेशकश की, जिसे राजभर ने ठुकरा दिया। अब उन्होंने पूर्वांचल की 25 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का एलान किया है।
राजभर ने बताया, शनिवार रात 12 बजे सीएम ने उन्हें अपने आवास पर बातचीत के लिए बुलाया था। करीब घंटे भर बातचीत हुई। सीएम ने हमें भाजपा के चुनाव चिह्न पर एक सीट पर लड़ने का प्रस्ताव दिया।
लेकिन हमने उनसे साफ कह दिया कि लड़ेंगे तो अपनी पार्टी के सिंबल पर। राजभर ने कहा कि बातचीत बेनतीजा होने के बाद वे अपने आवास पर चले आए और सुभासपा के अन्य पदाधिकारियों से चर्चा की।

बताते हैं कि शनिवार रात तीन बजे राजभर फिर सीएम आवास पर गए और उन्होंने वहां मौजूद स्टाफ से उनके इस्तीफा रिसीव करने के लिए कहा, लेकिन स्टाफ ने पत्र लेने से इन्कार कर दिया।
रविवार सुबह राजभर ने सीएम आवास पर फोन करके इस्तीफा देने के लिए सीएम से समय मांगा, पर शाम तक मुलाकात नहीं हो सकी थी। राजभर ने अमर उजाला को बताया कि सोमवार को बलिया में उनकी पार्टी की रैली है, जहां वे 25 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाने की घोषणा करेंगे।