फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cabinet minister Jitendra Singh in Lucknow.

यूपी: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- विपक्षी पार्टियां चला रहीं परिवारवाद, जनता के सामने भाजपा ही विकल्प

Thu, 17 Feb 2022 08:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 17 Feb 2022 08:52 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जनता के सामने भाजपा ही एक समाज निर्माण का विकल्प है। बाकी सभी विपक्षी पार्टियां परिवारवाद चला रही हैं।

विज्ञापन
Cabinet minister Jitendra Singh in Lucknow.
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने कहा कि जो उत्तर प्रदेश की जनता को दंगा कराने वाली समाजवादी पार्टी नहीं बल्कि कानून का राज स्थापित करने वाली भाजपा सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरी तरह परिवारवादी है, जो परिवारवादी है वह समाजवादी नहीं हो सकता। बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जितेंद्र सिंह ने कहा कि सपा सरकार ने दंगाराज और गुंडाराज को प्राथमिकता दी थी, इसलिए 2012 से 2017 तक प्रदेश में विकास अवरुद्ध हो गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कानून का राज स्थापित किया है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हार की हताशा में सपा के लोग अब भाजपा के नेताओं पर हमला कर अराजकता को बढ़ावा दे रहे है। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिसकर्मियों पर अमर्यादित टिप्पणी कर  उनका मनोबल गिरा रहे हैं और सपा के अराजक तत्वों का मनोबल ऊंचा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता गुंडों, माफियाओं और अराजक तत्वों की वापसी नहीं होने देगी। इन पर लगाम लगाने के लिए वह भाजपा की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 10 मार्च को जब परिणाम आएंगे तो हार देखकर विरोधी ईवीएम को खराब बताएंगे। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देगी, यूपी में अब पिता के बाद पुत्र, पुत्र के बाद पोता नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में विभाजनकारी विपक्षियों ने जो प्रश्न खड़े किए हैं उनका जवाब भी जनता देगी। इस अवसर पर संजय मयूख, मनीष दीक्षित, हिमांशु दुबे, अभय सिंह और अंकुश त्रिपाठी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed