फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cabinet minister Gajendra Singh Shekhawat Press Meet in Lucknow.

महामारी के बावजूद सरकार ने जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

Sat, 06 Feb 2021 12:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 06 Feb 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
Cabinet minister Gajendra Singh Shekhawat Press Meet in Lucknow.
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (बायें) व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अर्थव्यवस्था के वर्तमान हालात पर कहा कि कोरोना के कारण विकसित देशों की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई है। इसके बावजूद एक फरवरी को पेश किए गए केंद्रीय बजट में कोई नया टैक्स लागू नहीं किया गया है। सरकार ने अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए कोरोना काल में 27 लाख करोड़ के तीन पैकेज दिए हैं और जनता को राहत देने के लिए देश के 80 करोड़ लोगों को भोजन व आर्थिक सहायता प्रदान की है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिशा दी गई है। बजट में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए दो लाख 38 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने अपनी वैक्सीन बनाई है और दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन


कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आंदोलन करने वालों ने अभी तक ये नहीं बताया है कि कृषि कानूनों में काला क्या है? मोदी सरकार ने सात वर्षों में जितना किसानों के लिए किया उतना किसी सरकार ने नहीं किया है। हमने न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ़ गुना बढ़ा दिया है। इसका सबसे ज्यादा फायदा उत्तर प्रदेश के किसानों को हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'योगी सरकार ने 24 लाख परिवारों तक जल पहुंचाने का कार्य किया'

केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश की योगी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यूपी देश का पहला राज्य है जहां जल शक्ति मंत्रालय बना है। हमारी कोशिश दो करोड़ 90 लाख परिवारों तक नल से जल पहुंचाने की है। योगी सरकार ने पिछले चार वर्षों में 24 लाख परिवारों तक नल से जल पहुंचाने का कार्य किया है। योजना के लिए 12696 करोड़ रुपये का प्रावधान यूपी के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य के साथ पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed