{"_id":"952908d96a5eca7be9dfd54214530f62","slug":"cabinet-meeting-on-investors","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 अगस्त को मिल सकती हैं उद्यमियों को सौगातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 अगस्त को मिल सकती हैं उद्यमियों को सौगातें
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 16 Aug 2013 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में सौ करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने पर उद्यमियों को मिलने वाली कई तरह की रियायतों से जुड़े मामले में मंत्रिसमूह की बैठक 20 अगस्त होगी।
विज्ञापन
बैठक में हाईकोर्ट में दाखिल याचिका की स्टेट्स रिपोर्ट पर भी चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद ने पिछले दिनों इस मामले में विचार के लिए पांच मंत्रियों के समूह का गठन किया था।
विज्ञापन
मंत्रिसमूह ने मामले की पेचीदगियों को देखते हुए संबंधित प्रोजेक्ट का स्थलीय सत्यापन भी कराया। इसके बावजूद अभी कोई फैसला नहीं हो पाया है।
100 करोड़ से अधिक निवेश करने वाले 11 उद्यमियों में से सात ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।