फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cabinet Expansion: Kaushal Kishor became the Union Minister of State in the political journey of 35 years

मंत्रिमंडल विस्तार : 35 वर्ष के राजनीतिक सफर में केंद्रीय राज्य मंत्री बने कौशल किशोर, शाह ने पूरा किया वादा

Wed, 07 Jul 2021 07:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/प्रमोद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/प्रमोद कुमार Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 07 Jul 2021 07:30 PM IST
सार

बुधवार को हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में सांसद कौशल किशोर ने राज्यमंत्री की शपथ ली।

विज्ञापन
Cabinet Expansion: Kaushal Kishor became the Union Minister of State in the political journey of 35 years
सांसद कौशल किशोर - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के कालीचरण डिग्री कॉलेज से छात्र राजनीति की शुरुआत करने वाले भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व मोहनलालगंज लोकसभा सीट से सांसद कौशल किशोर को  मोदी मंत्रिमंडल में शामिल करने पर क्षेत्रवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। बुधवार को हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में सांसद कौशल किशोर ने राज्यमंत्री की शपथ ली। सामंतवाद और गुंडागर्दी के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले कौशल किशोर ने बीएससी की डिग्री लेने के बाद 1986 से क्षेत्रीय राजनीति में कदम रखा और निर्दल चुनाव लड़े। उसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय भारतीय  कम्युनिस्ट पार्टी को ज्वाइन किया। जहां उन्हें जिला सचिव बनाया दिया गया।

विज्ञापन


राजनीति में कदम रखने के साथ ही उन्होंने क्षेत्र से सामंतवाद और गुंडागर्दी खत्म कराने का ऐलान किया। जिसके बाद कमजोर तबके के लोग तेजी से उनके साथ जुड़ने लगे। इस दौरान वह विधानसभा के कई चुनाव लड़े मगर कामयाबी उन्हें वर्ष 2000 में खुद की पार्टी राष्ट्रय वादी कम्युनिस्ट पार्टी बनाने के बाद 2002 में मिली। वह रिकार्ड मतों से जीत हासिल कर विधानसभा पहुचे और सपा सरकार में श्रम राज्य मंत्री बने। पासी समाज मे मजबूत पकड़ रखने वाले सांसद 2014 में भाजपा का दामन थाम कर संसद पहुंचे। बुधवार को हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में राज्यमंत्री बने। सांसद समर्थक मीनू वर्मा, अमरेश मौर्य, नूर हसन, रामपाल जैसे पुराने साथी डोल नगाड़े के साथ योगी मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह ने पूरा किया मोहनलाल गंज की जनता से किया वादा
केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर और मोहनलाल गंज की जनता से किया वादा पूरा किया है। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान 3 मई को मोहनलालगंज में भाजपा उम्मीदवार कौशल किशोर के समर्थन में शाह की सभा रखी गई थी। शाह ने मंच से मोहनलाल गंज की जनता से वादा किया था कि आप लोग कौशल किशोर को सांसद बनाइये, इन्हें मंत्री और बड़ा नेता मैं बनाऊंगा। उसके बाद कौशल किशोर चुनाव तो जीत गए लेकिन मई 2019 में मोदी-02 सरकार के शपथ ग्रहण में कौशल किशोर का नाम मंत्रिमंडल में नहीं आने पर क्षेत्र की जनता में चर्चा हुई। लेकिन मोदी-02 सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में शाह ने कौशल किशोर को मंत्री बनवाकर क्षेत्र की जनता से किया वादा पूरा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed