फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cabinet approved proposal of land for lucknow metro

लखनऊ मेट्रो को एक रुपये में 99 साल के लिए लीज पर मिली जमीन

Wed, 14 Nov 2018 01:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 14 Nov 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
cabinet approved proposal of land for lucknow metro
डेमो
सरकार ने लखनऊ के एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया के बीच मेट्रो दौड़ाने के लिए राजकीय महिला पॉलीटेक्निक की जमीन को एक रुपये में 99 साल की लीज पर देने का फैसला किया है। इसके लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन


इसके मुताबिक महिला पॉलीटेक्निक की 4000 वर्गमीटर भूमि रिसीविंग सब-एरिया और 48.03 वर्गमीटर जमीन वायडक्ट बनाने के लिए आवास विभाग को हस्तांतरित की जाएगी। नार्थ-साउथ कॉरिडोर में रिसीविंग सब-स्टेशन (आरएसएस) बनाने के लिए 4000 वर्गमीटर और वायडक्ट के लिए 48.03 वर्गमीटर जमीन की जरूरत थी।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर ही सरकार ने महिला पॉलीटेक्निक परिसर की जमीन लीज पर आवास विभाग को देने का फैसला किया था। अब आवास विभाग की ओर से लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को सब लीज पर जमीन दी जाएगी। इस पर बने वर्कशॉप व अन्य भवनों को गिराया जाएगा। इसके बदले खाली पड़ी जमीन पर नए वर्कशॉप व अन्य भवन बनाए जाएंगे। इस पर आने वाला खर्च लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को उठाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम करने की अनुमति पहले ही मिली

cabinet approved proposal of land for lucknow metro
मेट्रो की रेड लाइन पर चारबाग से मुंशीपुलिया के बीच बिजली की आपूर्ति महिला पॉलीटेक्निक में बनने वाले आरएसएस के लिए काम करने की अनुमति प्रदेश सरकार पहले ही दे चुकी है। इसके बाद मेट्रो ने वहां निर्माण शुरू करा दिया। वायडक्ट के लिए पीयर बनाए जा चुके हैं, वहीं आरएसएस भी अगले महीने तक तैयार हो जाएगा। इस विद्युत सब स्टेशन के बनने के बाद जनवरी के पहले सप्ताह में प्रस्तावित मेट्रो का एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया के बीच 22 किमी में कॉमर्शियल रन शुरू हो सकेगा।

मॉक ड्रिल से परखी आग से निपटने की तैयारी
वहीं मेट्रो ने मंगलवार तड़के ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन पर अग्निसुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल की। इसमें आग लगने के समय तैयारियों की जांच की गई। मॉक ड्रिल उस समय हुई जब स्टाफ कॉमर्शियल रन का समय खत्म होने के बाद जा चुका था। इसमें करीब 50 लोगों ने हिस्सा लिया। पीआरओ अमित कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मॉक ड्रिल सफल रही। हम मेट्रो संसाधन और यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed