{"_id":"6abd79c2951b3472130d4850","slug":"cab-driver-jumps-into-the-gomti-from-the-new-concrete-bridge-police-rescue-him-lucknow-news-c-13-lko1096-1944913-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नए पक्के पुल से गोमती में कूदा कैब चालक, पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नए पक्के पुल से गोमती में कूदा कैब चालक, पुलिस ने बचाया
Thu, 01 Oct 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
सिपाही अवधेश कुमार।
लखनऊ। मदेयगंज में बुधवार तड़के नए पक्के पुल से 22 वर्षीय युवक ने गोमती नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। गश्त कर रही पुलिस टीम ने उसे डूबने से बचाया और बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। युवक ने पुलिस को बताया कि कार ऋण की किस्तें समय पर न चुका पाने के कारण वह तनाव में था।
पुलिस के मुताबिक, तड़के करीब तीन से चार बजे के बीच मदेयगंज थाने की पॉलीगॉन-132 मोबाइल टीम नए पक्के पुल के पास गश्त कर रही थी। वहां एक लावारिस कार खड़ी मिली। आरक्षी अवधेश कुमार और जितेंद्र कुमार सरोज ने आसपास तलाश की तो युवक नदी में छटपटाता मिला। वह मदद के लिए चिल्ला रहा था। अवधेश कुमार ने कुड़िया घाट से नाव मंगवाकर उसे नदी से बाहर निकाला।
युवक प्रतापगढ़ का रहने वाला है और चिनहट में किराये के कमरे में रहकर ओला-उबर के जरिये कैब चलाता है। उसने बताया कि कार की ऋण किस्तें अधिक होने और समय पर भुगतान न कर पाने के कारण उसने यह कदम उठाया। अस्पताल से छुट्टी के बाद पुलिस ने उसकी काउंसिलिंग की और परिजनों को सूचना दी। परिजन थाने पहुंचे और युवक को अपने साथ ले गए। आरक्षी अवधेश को पांच हजार रुपये का इनाम दिया गया है।