फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bypoll in UP to be a big test of BJP in UP.

क्या इन चुनावों में भी मोदी की साख है दांव पर?

Fri, 13 Mar 2015 11:32 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Mar 2015 11:32 AM IST
विज्ञापन
Bypoll in UP to be a big test of BJP in UP.

विधान सभा की दो सीटों के उपचुनाव के रूप में भाजपा के सामने परीक्षा की एक और घड़ी आ गई है। वैसे तो उपचुनाव की अधिसूचना तीन सीटों रसड़ा (बलिया), फरेंदा (गोरखपुर) और चरखारी (महोबा) की जारी हुई थी। पर, रसड़ा के उपचुनाव पर सर्वोच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है।

विज्ञापन


अब सिर्फ चरखारी और फरेंदा सीटों पर उपचुनाव होना है। इन दोनों सीटों के नतीजे न सिर्फ पार्टी की पकड़ व पहुंच का पैमाना बनेंगे बल्कि क्षेत्रों के सांसदों की लोकप्रियता की भी कसौटी बनेंगे।
विज्ञापन


भाजपा के लिए इन सीटों पर उपचुनाव का महत्व इसलिए भी है क्योंकि दोनों सीटें पार्टी के लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का प्रश्न है। चरखारी में तीसरी बार चुनाव होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भले ही इस बार उपचुनाव सपा के विधायक कप्तान सिंह की सदस्यता रद्द होने से हो रहा हो लेकिन कप्तान से पहले 2012 में यहां से उमाभारती विधायक चुनी गई थीं।

उनके लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद इस सीट पर वर्ष 2014 में हुए उपचुनाव में सपा के कप्तान सिंह ने भाजपा से यह सीट छीन ली थी। पर, कप्तान सिंह हत्या के एक मामले में सजा होने से विधानसभा की सदस्यता के अयोग्य हो गए।

लोकप्रियता को बचाने की कसौटी

Bypoll in UP to be a big test of BJP in UP.

जाहिर है कि भाजपा के लिए यह सीट वापस लेकर अपनी लोकप्रियता को साबित करने की कसौटी है। साथ ही यहां के नतीजे न सिर्फ इस क्षेत्र के भाजपा सांसद के कामकाज की बानगी होंगे बल्कि उमाभारती के लिए फिर परीक्षा बनेंगे।

फरेंदा सीट पर भाजपा के विधायक बजरंग बहादुर की ही सदस्यता रद्द होने से ही चुनाव हो रहा है। बजरंग इस सीट से 2012 में दूसरी बार विधायक चुने गए थे।

गोरक्षपीठ के महंत आदित्यनाथ के साथ महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमापति राम त्रिपाठी के नजदीकी माने जाने वाले बजरंग की इस सीट को बचाना भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है।

खासतौर से सांसद पंकज चौधरी के लिए यहां का नतीजा काफी महत्वपूर्ण है। यहां की जीत हार उनके कामकाज पर भी लोगों की राय बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed