फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   India alliance will contest elections on all 9 seats on SP symbol

UP Bypolls: सपा के निशान पर सभी 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगा इंडिया गठबंधन, अखिलेश-राहुल की फोन पर बात के बाद फैसला

Thu, 24 Oct 2024 06:48 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 24 Oct 2024 06:48 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल प्लेटफॉर्म पर कहा कि इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चिनाव चिह्न साइकिल के निशान पर चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
India alliance will contest elections on all 9 seats on SP symbol
अखिलेश यादव और राहुल गांधी - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस विधानसभा उपचुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी। इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी सपा के चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरेंगे। इसकी जानकारी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार की देर रात सोशल मीडिया के माध्यम से दी।

विज्ञापन

सपा सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को देर रात सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच फोन पर वार्ता हुई। सपा ने उपचुनाव में कांग्रेस को गाजियाबाद और खैर सीट दी थी, लेकिन कांग्रेस 5 सीटों पर लड़ने के लिए अड़ी हुई थी। हालांकि, अखिलेश यादव मंगलवार को कांग्रेस को एक और सीट फूलपुर देने के लिए तैयार हो गए थे। लेकिन, बताते हैं कि राहुल और अखिलेश की वार्ता के बाद कांग्रेस के सिंबल पर प्रत्याशी न उतारने का फैसला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें की हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा के बीच सीटों को लेकर बात नहीं बनी थी। इस पर सपा ने भी हरियाणा में अपने प्रत्याशी नहीं उतारे थे। यह तब अखिलेश और राहुल की वार्ता से ही संभव हो सका था। अब हरियाणा की तर्ज पर ही यूपी में कांग्रेस प्रत्याशी नहीं उतार रही है।
संबंधित वीडियो

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने राहुल से फोन पर वार्ता के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर देररात स्थिति स्पष्ट करते हुए लिखा- 'बात सीट की नहीं जीत की है।’ इस रणनीति के तहत ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हैं। इंडिया गठबंधन इस उपचुनाव में, जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है।

सपा अध्यक्ष ने आगे लिखा, 'कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ आने से समाजवादी पार्टी की शक्ति कई गुना बढ़ गई है। इस अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन से सभी 9 विधानसभा सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ का एक-एक कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर नई ऊर्जा से भर गया है।

अखिलेश ने आगे लिखा है कि यह देश का संविधान, सौहार्द और पीडीए का मान-सम्मान बचाने का चुनाव है। इसलिए हमारी सबसे अपील है-एक भी वोट न घटने पाए, एक भी वोट न बंटने पाए। देशहित में ‘इंडिया गठबंधन’ की सद्भाव भरी ये एकता और एकजुटता आज भी नया इतिहास लिखेगी और कल भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed