{"_id":"5a904da54f1c1ba2268bc11f","slug":"bypoll-in-gorakhpur-and-foolpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"By-Election 2018: 11 मार्च को मतदान, गोरखपुर में 10, फूलपुर में 22 उम्मीदवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
By-Election 2018: 11 मार्च को मतदान, गोरखपुर में 10, फूलपुर में 22 उम्मीदवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 24 Feb 2018 04:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उप चुनाव में 32 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। दोनों जगहों पर 11 मार्च को मतदान होना है। शुक्रवार को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एल वेंकटेश्वर लू ने अपने कार्यालय में मीडिया को बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम तिथि तक गोरखपुर में 17 और फूलपुर में 30 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। जांच में गोरखपुर में 7 व फूलपुर में 6 नामांकन पत्रों को खारिज किया गया। जबकि नाम वापसी के बाद गोरखपुर में 10 व फूलपुर में 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गोरखपुर लोस क्षेत्र में 19,49,284 मतदाता हैं, इनमें 10,72,191 पुरुष, 8,76,937 महिलाएं व 156 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। वहीं, फूलपुर में 10,78,173 पुरुष, 8,83,101 महिला और 198 ट्रांसजेंडर सहित कुल 19,61,472 मतदाता हैं। गोरखपुर में 6517 व फूलपुर में 3632 दिव्यांग मतदाता हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गोरखपुर में 967 और फूलपुर में 838 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। वोटिंग ईवीएम व वीवीपेट मशीन के जरिए होगी। वहीं निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने दोनों जगहों पर अर्द्ध सैनिक बलों की 20-20 कंपनियां देने की सहमति दी है। जबकि 95 कंपनियों की मांग की गई थी। उन्होंने बताया कि दोनों लोस क्षेत्रों के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रेंडम पद्धति से कुछ बूथों की वीवीपेट मशीनों के मतों की गिनती कर उनका संबंधित ईवीएम से मिलान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
60 अवैध हथियार व 103 कारतूस बरामद
सीईओ ने बताया कि दोनों लोस क्षेत्रों से 60 अवैध हथियार व 103 कारतूस बरामद किए गए हैं। लगभग 12 हजार लाइसेंसी हथियार जमा किए गए हैं। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 26,633 संदिग्ध लोगों को पाबंद करने के साथ ही 500 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं। दोनों लोस क्षेत्रों से लगभग 8,000 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गई।