{"_id":"6157654c8ebc3e626d1ae446","slug":"byke-hit-electricity-poll-one-died-and-one-injured-lucknow-news-lko5982031111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क पर लगे बिजली खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क पर लगे बिजली खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। महानगर के मेट्रो सिटी के पास सड़क के चौड़ीकरण का काम किया गया है लेकिन बीच सड़क पर लगे बिजली के खंभे नहीं हटाए गए। बृहस्पतिवार देर रात बाइक से आकाश अपने दोस्त अमन के साथ मेट्रो सिटी जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनाें को अस्पताल में भर्ती कराया जहां आकाश की मौत हो गई। वहीं अमन का इलाज चल रहा है।
हजरतगंज के जय प्रकाश नगर इलाके में शिवा अपने परिवार संग रहते हैं। शिवा के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे उनका छोटा भाई आकाश अपने दोस्त अमन के साथ मेट्रो सिटी पेपर मिल कॉलोनी में किसी से मिलने जा रहा था। बाइक आकाश चल रहा था। शिवा ने बताया कि वह लोग जब पेपर मिल कॉलोनी स्थित कर्बला के पास पहुंचे तो बीच सड़क पर लगा खंभा आकाश को नहीं दिखा। उसकी बाइक सीधे खंभे से टकरा गई। हादसे में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं अमन का पैर टूट गया। राहगीरों ने परिवारीजनों को सूचना दी। परिवारीजन दोनों को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे जहां आकाश की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया।
लेसा पर भाई ने लगाया आरोप
आकाश के भाई शिवा का आरोप है कि लेसा ने अगर समय रहते बीच सड़क से बिजली के खंभे को हटा दिया होता तो यह हादसा न होता। शिवा का आरोप है कि सड़क का चौड़ीकरण कर नगर निगम ने बीच सड़क पर लगे खंभे को नजरअंदाज कर दिया। आकाश ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। वहीं प्रभारी निरीक्षक महानगर के मुताबिक, परिवारीजन की तहरीर के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।