फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   By winning Rae Bareilly, we will show our strength: Narendra Tomar

रायबरेली जीतकर दिखाएंगे दम : नरेंद्र तोमर

Wed, 14 Jun 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 14 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
By winning Rae Bareilly, we will show our strength: Narendra Tomar
रायबरेली। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने बुधवार को कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पहले कहा जाता था कि रायबरेली में लोकसभा चुनाव नहीं जीता जा सकता, लेकिन इस बार यहां आया तो हर कोई कह रहा है कि रायबरेली जीत लेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार रायबरेली भी जीतकर दिखाएंगे और अन्य 79 सीटें भी जीतेंगे। विकास के नाम पर गांधी परिवार ने जिले में कुछ नहीं किया। रायबरेली की जनता कांग्रेस से त्रस्त है। यह बातें उन्होंने जीआईसी में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन

कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद से रायबरेली जिले का तेजी के साथ विकास हुआ। कुछ परियोजनाएं अधूरी हैं, जिन्हें पूरा कराने का काम कराया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने जिले में सड़़क, पानी, बिजली समेत अन्य क्षेत्रों में बेहतर काम किया है। इसलिए रायबरेली की जनता वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में यहां कमल खिलाने का मूड़ बना चुकी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश दिन में तारे देखना बंद कर दें। जमीन पर उतरकर काम करें, फिर बात करें कि लोकसभा चुनाव में 80 सीटें जीतेंगे।
विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनता के हित में केंद्र सरकार काफी योजनाएं चला रही हैं। गरीबों को फ्री में राशन दिया जा रहा है। मुफ्त में इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। जनसभा में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी प्रतिभा शुक्ला, राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed