{"_id":"6abcb078515fb863d1062e7c","slug":"akhilesh-yadav-said-that-the-pda-is-facing-the-greatest-injustice-in-this-election-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव: तीसरे प्रत्याशी को लेकर अखिलेश यादव ने नहीं खोले पत्ते, पीडीए को लेकर दिया ये जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा चुनाव: तीसरे प्रत्याशी को लेकर अखिलेश यादव ने नहीं खोले पत्ते, पीडीए को लेकर दिया ये जवाब
Wed, 30 Sep 2026 12:22 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:22 PM IST
सार
सपा के राज्यसभा उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं, अब तीसरे प्रत्याशी को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पर अभी खुलकर कुछ भी नहीं बोला है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के दोनों उम्मीदवारों ने बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। सपा ने इन चुनाव के लिए प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को उम्मीदवार बनाया। वहीं, सपा का तीसरा उम्मीदवार कौन होगा? इस पर अभी सपा ने पत्ते नहीं खोले हैं।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीते दिनों दिए गए अपने एक बयान में कहा था कि राज्यसभा चुनाव के लिए सपा दो नहीं बल्कि तीन प्रत्याशी खड़ा करेगी। जबकि विधानसभा में सपा के पास सिर्फ दो ही प्रत्याशियों को जिताने की क्षमता है। ऐसे में दो नामांकन दाखिल होने के बाद तीसरे उम्मीदवार को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं।
ये भी पढ़ें - राज्यसभा चुनाव: सपा से राम गोपाल और धनराज परिमल नाथवानी ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश यादव भी रहे मौजूद
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राज्यसभा चुनाव: कौन हैं सपा के उम्मीदवार धनराज परिमल नथवानी? अंबानी परिवार के बेहद करीबी; लंदन से की है पढ़ाई
अपने प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कराने के बाद विधानसभा परिसर से बाहर निकले अखिलेश यादव से जब तीसरे प्रत्याशी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रदेश में पीडीए पर सबसे ज्यादा अन्याय हो रहा है। जनता 2027 के चुनाव में इसका जवाब देगी।
वर्तमान में सपा के पास 95 सदस्य, एक सीट पर जीत के लिए 37 विधायकों की जरूरत
राज्यसभा चुनाव में यूपी विधानसभा के निर्वाचित सदस्य वोट करेंगे। एक सीट जीतने के लिए 37 मतों की आवश्यकता है। जबकि, वर्तमान में सपा के पास 95 का संख्या बल है। इनमें पिछले राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में मतदान करने वाले सपा विधायक राकेश पांडेय, पूजा पाल, विनोद चतुर्वेदी और आशुतोष मौर्य शामिल नहीं हैं। इनमें से पूजा पाल भाजपा की पदाधिकारी हैं, इसलिए उनके सपा को मत देने का सवाल ही नहीं पैदा होता। शेष तीन में सपा को उम्मीद है कि दो विधायक इस राज्यसभा चुनाव में उसके साथ लौट आएंगे। प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्तूबर का मतदान होगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन