फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   By-election: Milkipur's victory will increase the stature of Chief Minister Yogi

उपचुनाव: राष्ट्रीय राजनति में मुख्यमंत्री योगी का कद बढ़ाएगी मिल्कीपुर की जीत, ब्रांड हिंदुत्व को किया मजबूत

Sat, 08 Feb 2025 10:23 PM IST
ishwar ashish सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला, लखनऊ
सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 Feb 2025 10:23 PM IST
सार

मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कद बढ़ाएगी। वहीं, राष्ट्रीय राजनीति में उनकी प्रासंगिकता और कद भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
By-election: Milkipur's victory will increase the stature of Chief Minister Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव के करीब आठ महीने में ही अयोध्या के सियासी समीकरण बदल गए। 2022 में अयोध्या की मिल्कीपुर सीट से सपा विधायक चुने गए अवधेश प्रसाद की फैजाबाद लोकसभा सीट से जीत को विपक्ष ने देशभर में भाजपा के हिंदुत्व की राजनीति के पराभव के रूप में परिभाषित किया था और अवधेश को अयोध्या के राजा के रूप में प्रचारित कर भाजपा की विदाई की शुरुआत के दावे किए थे। उन्हीं अवधेश के पुत्र अजीत को भाजपा से मिली करारी शिकस्त ने यह साबित कर दिया है कि लोकतंत्र में जनता को राजा नहीं बल्कि सेवक की जरूरत है। यह भी माना जा रहा है कि यह नतीजा मुख्यमंत्री योगी की भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में प्रासंगिकता और महत्व को और भी बढ़ाएगा।

विज्ञापन


राजनीतिक रूप से देखा जाए तो भाजपा-सपा के लिए हॉट सीट बन चुकी मिल्कीपुर पर भाजपा को मिले जनादेश के अनेक निहितार्थ हैं। इस नतीजे ने बता दिया है कि परिवारवाद की राजनीति व सफलता की मनमानी परिभाषा के आधार पर मनमाने फैसले भी नहीं चलेंगे। वहीं, योगी का बंटेंगे तो कटेंगे का नारा जातिवाद के विरुद्ध हिंदुत्व की राजनीति को ताकत देने में लगातार सफल है। करहल हो या कटेहरी या फिर अब मिल्कीपुर। तीनों सीटों के चुनाव परिणाम से यह बात भी साफ हो गई है कि सीएम योगी हिंदुओं के दिमाग में यह बात बैठाने में सफल होते जा रहे हैं कि जाति तभी रहेगी जब हिंदुत्व रहेगा। ऐसे में विपक्ष की तरफ से हिंदुत्व पर प्रहार भाजपा के लिए राजनीतिक उपहार बनता जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी माना जा रहा है कि अब आगे के सियासी रण में भाजपा के हिंदुत्व की राजनीति के प्रभावहीन होने का दावा करना भी मुश्किल होगा और मुस्लिम तुष्टीकरण की सियासत पर भी एक सीमा से अधिक मुखरता भी संकट बढ़ाएगा। ऐसा होने पर भाजपा के लिए हिंदुत्व का कार्ड खेलना ज्यादा आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक विश्लेषक व वरिष्ठ पत्रकार रतनमणि लाल कहते हैं कि भाजपा ने राजनीति में नए चेहरों का जो प्रयोग शुरू किया है वह परिवारवादी राजनीति करने वालों के लिए चेतावनी है। अब एक ही परिवार के लोगों को बार-बार टिकट और नेतृत्व का मनमाना फैसला पार्टियों के काडर में नाराजगी भरेगा और हश्र मिल्कीपुर में सपा जैसा ही होगा।

हिंदुओं को किया एकजुट
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सपा ने लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट पर भाजपा को हराने के बाद से ही लगातार जिस तरह से आमजन की भावना से जुड़ी अयोध्या में भाजपा के पराभव और राष्ट्रीय राजनीति में हिंदुत्व कार्ड के पतन के रूप में प्रचारित कर रही थी। इसने भी सभी गैर हिंदू जातियों को लामबंद करने में मदद की। सपा ने अपनी जीत का गलत अर्थ निकालकर अवधेश प्रसाद के जरिये जिस तरह पूरे क्षेत्र में मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति शुरू कर दी थी, इससे भी कहीं न कहीं भाजपा को हिंदुत्व के कार्ड को धार देने में मदद की। योगी के बंटेंगे तो कटेंगे नारे को लेकर चुनाव मैदान में उतरे कार्यकर्ताओं ने इसे अयोध्या, राम और हिंदुत्व की प्रतिष्ठा से जोड़कर हिंदुओं को एकजुट करने में सफलता पा ली।


सीएम ने सपा के ही दांव से काटी जड़
देखा जाए तो सीएम योगी ने बंटेंगे तो कटेंगे नारे के जरिये सपा के ही दांव से उसकी काट की रणनीति बुनी थी। उन्होंने मिल्कीपुर के सहारे अवधेश को अयोध्या का राजा बताने वाले सपा के प्रचार को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अपमान और हिंदुओं के स्वाभिमान से जोड़ दिया। दिवाली के मौके पर उन्होंने जिस तरह से केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा अयोध्या सहित पूरे जिले के विकास के लिए शुरू की गई योजनाओं का उल्लेख कर यह याद दिलाने की कोशिश की कि भाजपा के इतना विकास करने के बाद यदि आप किसी और को वोट देकर जिताते हैं तो आप अपने विकास की राह अवरुद्ध करने की कोशिश कर रहे हैं। इसका भी लाभ भाजपा को मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed