{"_id":"5a7d42a54f1c1bc83b8b5bfc","slug":"by-election-in-gorakhpur-and-phoolpur-on-11-march","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"11 मार्च को होंगे गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव, नतीजे 14 मार्च को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 मार्च को होंगे गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव, नतीजे 14 मार्च को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव मौर्य
गोरखपुर और फूलपुर सीट पर लोकसभा उपचुनाव की तारीख का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। 11 मार्च को उपचुनाव होंगे जबकि 14 मार्च को नतीजे आएंगे। मालूम हो कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री और केशव प्रसाद मौर्य के डिप्टी सीएम बनने के बाद उनके इस्तीफे से ये दोनों सीटें खाली हुई थीं।
चुनाव आयोग की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां और तेज कर दी हैं। दोनों ही लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गोरखपुर लोकसभा के लिए प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह, अनूप गुप्ता और विधायक राम चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रदेश मंत्री गोविन्द शुक्ल और अमर पाल मौर्य व विधायक भूपेश चौबे को दायित्व सौंपा गया है।

Trending Videos
तैयरियों को धार
भाजपा
बीते बुधवार को गोरखपुर में भाजपा ने एजेंडा तय कर लिया। पार्टी के प्रदेश मंत्री और उपचुनाव प्रभारी कौशलेंद्र सिंह, अनूप गुप्ता ने 182 सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक की। कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर उपचुनाव जीतना है। लोकसभा क्षेत्र के 2165 बूथों का संगठनात्मक सत्यापन होना है। यह काम निर्धारित समय से पूरा किया जाए। जहां संगठन कमजोर है, वहां दूसरे पदाधिकारी नामित किए जाएं। पदाधिकारियों की तैनाती में सामाजिक समीकरण का खास ध्यान रखा जाए।
12 फरवरी को आएगी सत्यापन रिपोर्ट
बूथ स्तरीय संगठन के सत्यापन की रिपोर्ट सेक्टर प्रभारी 12 फरवरी तक उप चुनाव प्रभारी कौशलेंद्र सिंह और अनूप गुप्ता को देंगे। इसके बाद दोनों नेता अलग-अलग चार विधानसभा क्षेत्रों में जाकर संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा करेंगे। एक विधानसभा क्षेत्र में संगठन के समीक्षा की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री श्रीराम चौहान को दी गई है।