फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Crime Lucknow News: bussinessmen oppose for arresting in murder case

पूर्व प्रधान की हत्या का खुलासा न होने पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, थाना घेरा

Wed, 23 Dec 2020 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Crime Lucknow News: bussinessmen oppose for arresting in murder case
मोहनलालगंज। पूर्व प्रधान व व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुजीत पांडेय की हत्या के मामले का खुलासा न होने पर नाराज व्यापारियों ने मंगलवार को बाजार बंद कराई और सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इससे लखनऊ-रायबरेली मार्ग पर जाम लग गया। इसके बाद व्यापारी सीधे कोतवाली पहुंचे और घेराव कर नारेबाजी की। एसीपी और इंस्पेक्टर के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए और बृहस्पतिवार तक का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

रविवार को पूर्व प्रधान व व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुजीत पांडेय की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसके खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस सेल व पुलिस की आठ टीमें बनाईं गई थीं। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने डीसीपी व एडीसीपी को कोतवाली में कैंप कर खुलासा करने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके मंगलवार को भी हत्या के मामले में पुलिस किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी। पुलिस ने अब तक सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। वहीं कुछ माह पूर्व पेट्रोल पंप पर हुए झगड़े में शामिल बीकेटी के दो युवकों को भी पुलिस थाने लाकर पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरी ओर खुलासा न होने से नाराज व्यापारियों ने मंगलवार को बाजार बंद कर कोतवाली का घेराव किया तो उन्हें शांत कराने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

कई बिंदुओं पर हो रही जांच
एडीसीपी सुरेश चन्द्र रावत के मुताबिक, कई बिंदुओं को पुलिस ने जांच के दायरे में लिया हैं जिनमें राजनीतिक वर्चस्व व रूपयों का लेनदेन बड़े बिन्दु है। उन्होने कहा कि घटना के दिन जितने बाहरी नंबर घटना स्थल पर एक्टिव रहे, उनकी पड़ताल की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजनों से मिला सपा प्रतिनिधि मंडल
उधर सपा प्रतिनिधि मंडल ने सुजीत पांडेय के परिवारीजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और मदद का आश्वासन दिया। इस प्रतिनिधिमंडल में सपा विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, पूर्व मंत्री पवन पांडेय, जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, रामस्वरूप सिंह यादव शामिल रहे। विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने बताया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल आया है। सपा मुखिया ने फोन पर मृतक के परिवारीजनों से बात कर शोकसंवेदना व्यक्त की है। विधायक ने कहा, इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed