फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Businessmen will celebrate Indian New Year with great pomp

Lucknow News: व्यापारी धूमधाम से मनाएंगे भारतीय नववर्ष

Sun, 15 Mar 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Businessmen will celebrate Indian New Year with great pomp
दारुलशफा स्थित कार्यालय में स्वदेशी नववर्ष की दैनंदिनी पंचांग का राष्ट्रीय नवसंवत्सर समिति के म
लखनऊ। राजधानी के व्यापारी भारतीय नवसंवत्सर धूमधाम से मनाएंगे। इसे लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से शनिवार को दारुलशफा स्थित कार्यालय में स्वदेशी नववर्ष की दैनंदिनी पंचांग का राष्ट्रीय नवसंवत्सर समिति के मुख्य संरक्षक विजय कुमार दीक्षित ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय गणना काल विश्व में सर्वश्रेष्ठ है, युवाओं को भी इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि भारत की असली पहचान और असली गणना प्रत्येक देशवासी तक पहुंचे, इसके लिए निर्णायक परिवर्तन की आवश्यकता है। व्यवसायीयों को एक जनवरी के बजाय नववर्ष भारतीय परंपराओं के अनुसार नवसंवत्सर से मनाना जाना चाहिए। इसके लिए व्यापारी वर्ग आगे आए और भारतीय नववर्ष के स्वागत की जोरदार तैयारी करे। नववर्ष की पूर्व संध्या 18 मार्च को बाजारों में सजावट होगी और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 19 मार्च को प्रत्येक बाजार में पदयात्राएं निकालकर मिठाई बांटी जाएगी। सभी व्यापारी नववर्ष के स्वागत में उत्पादों के मूल्य में छूट दें। राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छबलानी, स्वदेशी जागरण मंच के पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के प्रभारी अनुपम श्रीवास्तव, आकाश गौतम, अश्विन वर्मा, अनुज गौतम, शुभम मौर्या, संजय निधि अग्रवाल, उदयभान सिंह, संजय रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed