{"_id":"6610ff76d12c46e3d6044b38","slug":"businessmen-closed-their-shops-to-show-protest-in-ayodhya-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: हनुमानगढ़ी पथ पर रेलिंग लगाए जाने से नाराज व्यापारियों ने बंद कर दी दुकानें, योगी सरकार से की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: हनुमानगढ़ी पथ पर रेलिंग लगाए जाने से नाराज व्यापारियों ने बंद कर दी दुकानें, योगी सरकार से की मांग
Sat, 06 Apr 2024 01:23 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 06 Apr 2024 01:23 PM IST
सार
हनुमानगढ़ी में रेलिंग लगाए जाने से नाराज व्यापारियों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से मांग करते हुए कहा कि व्यापारियों के हित का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी पथ पर लगाई गई रेलिंग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या हनुमानगढ़ी मार्ग पर रेलिंग लगाए जाने से खफा लड्डू व्यापारियों ने दुकानें बंद कर रखी हैं। शनिवार होने के नाते दर्शन मार्ग पर सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं। लड्डू की दुकानें बंद होने के कारण श्रद्धालुओ में भी निराशा है।
विज्ञापन
हलवाई एसोसिएसन के नंदलाल गुप्ता ने पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हनुमानगढ़ी में रेलिंग लगाए जाने का विरोध करते हुए प्रसाद की दुकानें बंद कराई गई है। नई व्यवस्था से व्यापारियों का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सियासत में दलीय निष्ठा से बंधे नहीं रह सके नेता जी, अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए खूब चल रहे दांव
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या: रामनवमी को लेकर बदली रामलला के दर्शन की टाइमिंग, 15 से 17 अप्रैल तक लागू होगी नई व्यवस्था
भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा। व्यापारी समाज की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग है कि स्थानीय व्यापारियों के हितों का भी ध्यान रखा जाए। व्यापारी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि सुबह चार बजे ही दुकानें खोल दी जाती थीं लेकिन आज विरोध स्वरूप बंद रखी गई है।
व्यापारियों के विरोध की सूचना पर एसडीएम सिटी सलिल कुमार पटेल एसडीएम सदर राजकुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता की। अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।