फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Businessman troubled by bank loan of Rs 1 crore commits suicide

Lucknow News: एक करोड़ के बैंक कर्ज से परेशान व्यापारी ने दी जान

Thu, 17 Oct 2024 09:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 17 Oct 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
Businessman troubled by bank loan of Rs 1 crore commits suicide
लखनऊ। पारा इलाके में बृहस्पतिवार सुबह व्यापारी ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि वह एक करोड़ के कर्ज से परेशान थे।
विज्ञापन


हंसखेड़ा के सदरौना निवासी शोएब (37) साड़ी व्यापारी थे। अमीनाबाद में उनकी दुकान थी। बृहस्पतिवार सुबह छोटी बेटी अदीबा स्कूल गई थी और पत्नी शीबा बेटे शाद की दवा लेने गई थीं। घर पर मां साजदा बानो और बड़ी बेटी शारबा थी। इस बीच शोएब ने कमरे में पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। शारबा जब कमरे में टीवी देखने पहुंची तो पिता फंदे से लटके मिले। साजदा के मुताबिक बेटे ने व्यापार के लिए बैंक से एक करोड़ से ज्यादा का कर्ज ले रखा था। बैंक वाले उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इससे बेटा मानसिक रूप से बीमार रहने लगा। उसका इलाज भी चल रहा था। इंस्पेक्टर बृजेश वर्मा ने बताया अभी परिजनों ने अभी कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed