फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   businessman stayed in a room with his girlfriend and his dead body found in the morning

क्या हुआ होटल सोनम में पूरी रात?: प्रेमिका संग कमरे में रुका व्यापारी, सुबह मिली लाश; मंजू के मन था ये 'लालच'

Sun, 22 Sep 2024 12:10 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 22 Sep 2024 12:10 AM IST
सार

संतोष के परिवार में पत्नी कृष्णा, दो बेटियां व एक बेटा है। कृष्णा ने बताया कि शुक्रवार सुबह दुकान जाने की बात कहकर निकले थे। शनिवार सुबह पुलिस से पति के शव मिलने की बात पता चला। 

विज्ञापन
businessman stayed in a room with his girlfriend and his dead body found in the morning
मृतक संतोष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में स्थित एक होटल में शुक्रवार रात एक व्यापारी अपनी प्रमिका के साथ ठहरे। शनिवार सुबह कमरे में व्यापारी की लाश मिली और उसकी प्रमिका गायब थी। पुलिस ने छानबीन शुरू की और महिला को उन्नाव से पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। अंदेशा है कि महिला ने व्यापारी की हत्या। व्यापारी की पत्नी ने महिला पर ब्लैकमेल व हत्या करने का आरोप लगा तहरीर दी है। पुलिस की जांच जारी है। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीजीआई के एल्डिको रक्षाखंड निवासी 47 वर्षीय संतोष सिंह गौतम निर्माण सामग्री का व्यापार करते थे। बिजनौर इलाके में उनकी दुकान है। शुक्रवार को पौने तीन बजे वह उन्नाव निवासी अपनी प्रेमिका मंजू सिंह के साथ कृष्णानगर के केसरीखेड़ा स्थित होटल सोनम इन में कमरा बुक कर चेक-इन किया था। सुबह 10:40 बजे मंजू होटल से चली गईं। 11:30 बजे होटल मैनेजर चेकआउट को लेकर संतोष से बात करने कमरे में पहुंचे। भीतर देखा कि फर्श पर गौतम का शव पड़ा है। तब पुलिस को सूचना दी। मंजू शादीशुदा है। संतोष के परिवार में पत्नी व तीन बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी बोली...ब्लैकमेल करती थी, रुपये न देने पर मार दिया
संतोष के परिवार में पत्नी कृष्णा, दो बेटियां व एक बेटा है। कृष्णा ने बताया कि शुक्रवार सुबह दुकान जाने की बात कहकर निकले थे। शनिवार सुबह पुलिस से पति के शव मिलने की बात पता चला। कृष्णा ने आरोप लगाया कि मंजू व उसका पति और कुछ अज्ञात लोग संतोष को ब्लैकमेल करते थे। लाखों रुपये वसूले। पैसे न देने पर केस दर्ज कराने की धमकी देती थी। 17 सितंबर को चौकी में तहरीर भी दी थी। पांच लाख रुपये की मांग कर रही थी। कृष्णा का आरोप है कि पैसे न देने की वजह से संतोष को मार दिया।

विज्ञापन

महिला से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज जुटाये गए हैं। हर पहलू को देखा जा रहा है। आरोपों की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - केशव कुमार, डीसीपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed