फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Businessman make flying squad for protection

व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकेगा उड़न दस्ता, सूचना पर तत्काल पहुंचेगा मदद के लिए

Sun, 07 Feb 2021 01:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Businessman make flying squad for protection
व्यापारियों ने मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता का किया स्वागत। - फोटो : ??? ?????
राजधानी में सरकारी विभागों द्वारा व्यापारियों के किए जाने वाले उत्पीड़न को उड़न दस्ता रोकेगा। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की कार्यकारिणी बैठक में शनिवार को 51 सदस्यीय उड़न दस्ते का गठन किया गया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि इस दस्ते में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। व्यापारी की सूचना पर यह दस्ता मदद के लिए पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

कारोबारियों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग, एफएसडीए, नगर निगम के द्वारा आए दिन व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
व्यापारियों ने उत्पीड़न की आपबीती भी सुनाई। उड़नदस्ते से जब मामला नहीं संभलेगा तो व्यापारी हित में आंदोलन करेंगे।
कार्यकारिणी बैठक में विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों से व्यापार एवं व्यापारी पर पड़ने वाले असर पर चर्चा की गई। सभी बाजारों में व्यापार मंडल कार्यालय खोलने का फैसला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अप्रैल में व्यापारी महासम्मेलन करने की घोषणा की गई है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मो. अफजल, महामंत्री विजय कनौजिया के अलावा ओमप्रकाश सांवरिया, मोहित कपूर, महिला इकाई की अध्यक्ष अनिला अग्रवाल ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed