फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Businessman extorted Rs 1.25 crore, attacked

Lucknow News: कारोबारी से 1.25 करोड़ रुपये ऐंठे, हमला

Sat, 02 May 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Businessman extorted Rs 1.25 crore, attacked
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के सेक्टर-जे निवासी कारोबारी महेश कुमार मौर्य ने महिला लक्ष्मी तिवारी पर दो मकान बेचने के नाम पर 1.25 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने रकम वापस मांगने पर लक्ष्मी के चार साथियों पर हमला करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महेश ने बताया कि दो माह पहले उनकी लक्ष्मी से मुलाकात हुई थी। उसका एक मकान गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर और दूसरा बस्ती में है। लक्ष्मी ने उन्हें दोनों मकान बेचने की बात कही। सौदा 1.25 करोड़ रुपये में तय हुआ।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि रकम लेने के बाद भी लक्ष्मी ने रजिस्ट्री उनके नाम पर नहीं की। दबाव बनाने पर धमकाना शुरू कर दिया। महेश ने बताया कि 29 अप्रैल की दोपहर करीब दो बजे उनके घर पर लक्ष्मी तिवारी, परवेज आलम, हसन, शिव सागर व एक अज्ञात एसयूवी से पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने रकम वापस मांगने पर धमकी दी और डंडों से हमला कर दिया। हंगामा बढ़ने पर आरोपी भाग निकले। घरवालों ने महेश को अस्पताल पहुंचाया। इलाज कराने के बाद उन्होंने शिकायत की। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित को बयान के लिए बुलाया गया है।








जमीन के नाम पर बिल्डर से 90 लाख ठगे

सरोजनीनगर। हजरतगंज स्थित राणा प्रताप मार्ग पर रहने वाले बिल्डर अमित कुमार गुप्ता ने निरालानगर निवासी मुकेश जिंदल और उसके बेटे भव्य पर 90 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए बंथरा थाने में एफआईआर कराई है। अमित ने बताया कि वर्ष 2013 में फार्म हाउस और होटल बनाने के लिए उन्हें जमीन खरीदनी थी। इस संबंध में एलडीआरसी कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक मुकेश से संपर्क हुआ। उसने और भव्य ने बंथरा के मेमौरा में जमीन दिखाई। 90 लाख रुपये में सौदा हुआ, जिसका अमित ने भुगतान भी कर दिया। आरोप है कि जब वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि जमीन एयरफोर्स की थी। अमित ने शिकायत की तो पिता-बेटे ने धमकाना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि तफ्तीश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed