{"_id":"5c592818bdec221239761b36","slug":"businessman-committed-suicide-in-indira-nagar-of-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सूदखोरों से तंग आकर व्यापारी ने दी जान, मौत के बाद भी आते रहे वसूली करने वालों के फोन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूदखोरों से तंग आकर व्यापारी ने दी जान, मौत के बाद भी आते रहे वसूली करने वालों के फोन
Tue, 05 Feb 2019 11:37 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
डेमो
लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र के इंदिरानगर सी ब्लॉक में सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर व्यापारी अनादि त्रिपाठी (45) ने रविवार रात खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर राकेश कुमार सिंह के मुताबिक अनादि की पत्नी अनीता कुछ दिन पहले मायके गई थी।
रविवार रात वह लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर खटखटाने पर भी कोई जवाब न मिला तो आवाज सुनकर परिवारीजन आ गए। उन्होंने खिड़की से झांका तो अंदर कुंडे से अनादि का शव फंदे पर लटका रहा था। पुलिस ने आनन-फानन दरवाजा तोड़कर शव उतारा।
परिवारीजनों ने बताया कि अनादि कुछ लोगों के साथ पार्टनरशिप में व्यापार करता था। घाटा हुआ तो साझेदार किनारे हो गए। लाखों की उधारी पर अनादि ने कुछ सूदखोरों से पैसा लिया, जो ब्याज लगाकर रुपये वसूलने लगे। अनादि ने उन्हें काफी रुपये दे भी दिए, फिर भी वे लोग लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।

Trending Videos
परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई
डेमो
रविवार को भी कुछ लोग घर पर आकर उसे रुपये चुकाने की बात कहकर धमकाकर गए। इससे तंग आकर अनादि ने जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक कई लोगों के अनादि पर रुपये बकाया होने की बात सामने आई है और वे वसूली को दबाव बना रहे थे। जो भी रुपयों के लिए दबाव बना रहा होगा, उसके खिलाफ परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के मुताबिक सूचना के बाद पुलिस करीब एक घंटे तक मौके पर रही। अनादि का मोबाइल पुलिस के कब्जे में था। इस दौरान करीब एक दर्जन लोगों के कॉल आए। सभी ने कहा कि उनके बकाये रुपये कब वापस कर रहे हो। पुलिस कॉल करने वालों की डिटेल निकलवा रही है।