{"_id":"5fdbb9608ebc3e3ba355513e","slug":"businessman-beaten-by-dacaits-lucknow-news-lko5553966101","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती को पीटा, दो लाख व जेवरात ले गए डकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़ती को पीटा, दो लाख व जेवरात ले गए डकैत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकोरी के दुबग्गा सब्जी मंडी जाते वक्त बृहस्पतिवार तड़के चार बजे आढ़ती को घेरकर छह बदमाशों ने पीटा और उसके पास रखे दो लाख रुपये व सोने के जेवर लूट लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं एक बदमाश को दबोच भी लिया है। वारदात के दौरान डकैतों ने आढ़ती का एक हाथ भी तोड़ दिया।
प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह के मुताबिक, मोहद्दीनपुर निवासी चंद्रशेखर लोधी आढ़त का काम करते हैं। उनकी नवीन फल व सब्जी मंडी दुबग्गा में आढ़त है। बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे बाइक से मंडी जा रहे थे। तभी रास्ते में एक निजी प्रिंटिंग प्रेस की फैक्टरी के पास तीन बाइक पर सवार छह बदमाशो ने चंद्रशेखर को रोककर मारपीट शुरू कर दी। पिटाई केबाद चंद्रशेखर के पास से दो लाख नकद व गले में पहनी दो सोने की चेन लूट लीं। मारपीट में आढ़ती का हाथ टूट गया।
घायल चंद्रशेखर ने वारदात की सूचना परिवारीजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं से पुलिस को वारदात की सूचना दी गई। पुलिस पूछताछ के लिए आढ़ती को अस्पताल से इलाज के बाद थाने लेकर गई। आढ़ती ने बताया कि उसने एक बदमाश को पहचान लिया है। पीड़ित से पूछताछ में बुधड़िया गांव निवासी गुलाब यादव का नाम सामने आया जिसे पुलिस ने कुछ देर बाद दबोच लिया। हालांकि पुलिस शुरूआती दौर में वारदात को संदिग्ध बता रही थी। पुलिस के मुताबिक रुपये और जेवरात लूटने की बात गलत है, सिर्फ मारपीट हुई है। घटना के बाद भाजपा के कुछ नेता भी थाने पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। इसके बाद पुलिस ने गुलाब यादव समेत छह बदमाशों पर डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस जांच कर रही है।