फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Businessman and his family attacked for protesting molestation

Lucknow News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर कारोबारी व परिवार पर हमला

Mon, 22 Sep 2025 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 22 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Businessman and his family attacked for protesting molestation
हमले में क्षतिग्रस्त कारें।
लखनऊ। पारा इलाके में शनिवार रात युवती से छेड़खानी के विरोध पर शोहदों ने निर्माण सामग्री कारोबारी के परिवार पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने परिवार के साथ मारपीट करते हुए पथराव किया और उनकी कार क्षतिग्रस्त कर दी। पीड़ित परिवार शिकायत करके थाने से लौटा तो आरोपियों ने घात लगाकर फिर से उनकी कार पर हमला किया।
विज्ञापन


हमले में कारोबारी, उनके भाई, मां, पीड़ित युवती और एक परिचित को चोट लगी। कारोबारी को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके सिर की हड्डी टूट गई है। इस मामले में पुलिस ने शोहदों के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं।
विज्ञापन


निर्माण सामग्री कारोबारी के सामने एक युवती अपनी विधवा मां के साथ रहती है। कारोबारी के भाई के अनुसार शनिवार की रात करीब आठ बजे युवती के घर के सामने कुछ युवक शराब पी रहे थे। इस बीच आरोपियों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। वह जान बचाकर कारोबारी के घर में घुस गई और मदद मांगी। इस पर कारोबारी के पिता घर से बाहर निकले और आरोपियों का डांटने लगे। इस पर आरोपी भड़क उठे और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पाकर जिम में मौजूद कारोबारी भी घर पहुंच गए। आरोप है कि शोहदों ने कारोबारी, उनके पिता और मां के साथ मारपीट करते हुए घर पर पथराव किया। घर के बाहर खड़ी उनकी गाड़ी तोड़ डाली। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।

थाने से लौटते समय फिर किया गया हमला

घटना के बाद कारोबारी, मां, पीड़ित युवती, भाई और उनके दोस्त के साथ शिकायत लेकर पारा थाने पहुंचे। कारोबारी की मां ने नागेंद्र यादव, पदमन यादव, बब्बन यादव, श्रीकांत यादव, उदय यादव और 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। रात करीब 11 बजे थाने से लौटते समय सूर्यनगर ढाल के पास घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उन पर फिर से हमला कर दिया। कारोबारी के भाई के दोस्त की कार चारों तरफ से तोड़ डाली। कारोबारी को कार से घसीट कर निकाल कर उन पर धारदार हथियार, रॉड व डंडों से जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने कारोबारी के भाई, उनके दोस्त, मां और पीड़ित युवती के साथ भी मारपीट की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी पीड़ित को धमकाते हुए वहां से भाग गए।


कारोबारी के भाई ने दर्ज कराई दूसरी एफआईआर

दोबारा हुए हमले में कारोबारी को सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। कारोबारी के भाई ने दूसरी बार हुए हमले के मामले में कुलदीप यादव, बब्बन यादव, शिवा ठाकुर, वीर यादव, उदयराज, अंशुल भारती, हिमांशु यादव, उदय यादव, कातिया यादव, पदमन यादव, नागेंद्र यादव और अंकित सिंह के खिलाफ पारा थाने में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं।

हमले में क्षतिग्रस्त कारें।

हमले में क्षतिग्रस्त कारें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed