फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Businessman and e-rickshaw driver committed suicide

Lucknow News: कारोबारी और ई रिक्शा चालक ने दी जान

Wed, 14 Oct 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Businessman and e-rickshaw driver committed suicide
कारोबारी और ई रिक्शा चालक ने दी जान
लखनऊ। काकोरी और कैसरबाग इलाकों में सोमवार रात दो व्यक्तियों ने खुदकुशी कर ली। इनमें कैटर कारोबारी आकाश गौतम (27) और ई-रिक्शा चालक सौरभ वर्मा (28) हैं। पुलिस ने दोनों घटनाओं की छानबीन की लेकिन घटनास्थल से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि काकोरी के लालता खेड़ा गांव निवासी आकाश गौतम ने सोमवार देर रात अपने कमरे में पंखे से गमछे के सहारे फंदा लगा लिया। मंगलवार सुबह मां गुड्डी देवी ने बेटे का शव देखा। चर्चा है कि आकाश के प्रेम संबंध थे लेकिन घरवाले शादी को तैयार नहीं थे। इससे वह परेशान रहते थे। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। परिवार में पिता रामनरेश हैं।
विज्ञापन


वहीं, इंस्पेक्टर अंजनी मिश्रा ने बताया कि कैसरबाग इलाके में सौरभ वर्मा ने सोमवार रात फंदा लगा लिया। मृतक के मामा मनोज ने बताया कि देर रात घरवालों ने उसे खाना खाने बुलाया। दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर सौरभ का शव दुपट्टे से पंखे के सहारे लटका मिला। मामा ने बताया कि सौरभ तनाव में था और शराब का आदी था। उसने दो साल पहले भी खुदकुशी की कोशिश की थी। घटना के वक्त मृतक की मां बेटी के घर गई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि घरवालों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed