{"_id":"61b7a5915475e812102f9d32","slug":"business-conclave-for-redimade-garments-in-lucknow-lucknow-news-lko6088021160","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में 19 से जुटेंगे देशभर की कपड़ा कंपनियों के व्यवसायी, होटलों के वैंक्वेट हॉल फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में 19 से जुटेंगे देशभर की कपड़ा कंपनियों के व्यवसायी, होटलों के वैंक्वेट हॉल फुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। राजधानी में देश भर की कपड़ा कंपनियां तीन दिन डेरा डालने आ रही हैं। ये कंपनियां नए साल की सहालग एवं गर्मियों के रेडीमेड सहित अन्य कपड़ों की करोड़ों रुपये के सप्लाई ऑर्डर लेकर जाएंगी। इसके लिए गोमतीनगर स्थित होटलों के वैंक्वेट हॉल फुल हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश कपड़ा व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मोतियानी ने बताया कि कंपनियां कारोबारियों के साथ 19 से 21 दिसंबर तक कारोबार की डील करेंगी। इसमें मुंबई, कोलकाता, सूरत, जयपुर व दिल्ली की बड़ी कंपनियां रिटेलर्स से नए साल में सहालग के कपड़ों की बुकिंग करेंगी। इन कंपनियाें की अलग-अलग होटलों के वैंक्वेट हॉल में रिटेलर्स के साथ रेडीमेड एवं कपड़ोें के सैंपल पीस लेकर बैठक होगी। उम्मीद है कि तीन दिन में 10 हजार से अधिक रिटेलर कंपनियों के साथ बैठक होगी। कंपनियों के स्टाफ इस डील से तीन-चार दिन पहले लखनऊ पहुंच रहे हैं। उधर, होटल कारोबारी एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम किशनानी ने बताया कि गोमतीनगर के होटलों के सभी वैंक्वेट बुक हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, कराएगा व्यापारियों की जांच
कपड़ा कंपनियों के कुछ लोग उन महानगरों से आ रहे हैं जहां ओमिक्रान दस्तक दे चुका है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरतेगा। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि एयरपोर्ट व रेल मार्ग से आने वाले यात्रियों की सघन जांच कराई जाएगी। जिस जगह पर आयोजन होगा वहां टीमें लगाकर सभी व्यापारियों की जांच होगी।