Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Buses will run till Ganga Ghat for devotees

Lucknow News: श्रद्धालुओं के लिए गंगा घाट तक चलेंगी बसें

Wed, 13 Nov 2024 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 13 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Buses will run till Ganga Ghat for devotees
लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बन स्टाप में बस पर चढ़ते यात्री। - फोटो : संवाद
रायबरेली। कार्तिक पूर्णिमा पर डलमऊ मेले में पहली बार श्रद्धालुओं की इस बार बड़ी सुविधा मिलेगी। जिला प्रशासन ने रायबरेली डिपो को मेला परिसर में चार बसें संचालित करने की अनुमति दे दी है। सराय दिलावर में बनने वाले अस्थायी बस स्टेशन से श्रद्धालु इन्हीं बसों से गंगा घाटों (मौहारीबाग) तक पहुंचेंगे। सात रुपये किराया तय किया गया है। यह सुविधा मिलने के बाद श्रद्धालुओं को स्नान करने के लिए तीन किलोमीटर दूर पैदल नहीं चलना पड़ेगा। यह सुविधा 14 से 16 नवंबर तक श्रद्धालुओं को मिलेगी।
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा पर आगामी 15 नवंबर को डलमऊ में शाही स्नान होगा। परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 50 बसें लगाई हैं। डलमऊ स्थित गंगाघाट से करीब तीन किलोमीटर पहले सराय दिलावरपुर गांव के पास अस्थायी बस स्टेशन बनाया जाएगा। सभी बसें यहीं से वापस लौटेंगी। हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को सराय दिलावर में बनने वाले अस्थायी बस स्टेशन से पैदल करीब तीन किलोमीटर चलकर गंगा घाटों पर पहुंचना पड़ता था। ऐसे में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने जिला प्रशासन के सामने मेला परिसर में कुछ बसों के संचालन का प्रस्ताव रखा। जिला प्रशासन ने अस्थायी बस स्टेशन से लेकर मौहारीबाग तक करीब तीन किलोमीटर के बीच डिपो की तीन बसों को संचालित किए जाने की स्वीकृति दी है। ऐसे में इस बार श्रद्धालुओं को ज्यादा पैदल नहीं चलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो अस्थायी बस स्टेशन बनेंगे, 24 कर्मियों की ड्यूटी लगी
कार्तिक पूर्णिमा को लेकर इस बार दो अस्थायी बस स्टेशन डलमऊ में बनाए जाएंगे। सराय दिलावर में बने स्टेशन पर सभी बसें रुकेंगी, जबकि मौहारी बाग में बनने वाले अस्थायी बस स्टेशन पर सिर्फ चार बसों को ही जाने की अनुमति होगी। यह बसें सराय दिलावर व मौहारी बाग के बीच संचालित होंगी।

डलमऊ मेले को लेकर रायबरेली डिपो के 24 कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी को कार्यस्थलों पर तीनों दिन रात में भी रुकने के आदेश दिए गए हैं। कठघर में चेक पोस्ट भी बनाया गया है। केंद्र प्रभारी सुरेश यादव को दोनों अस्थायी बस स्टेशनों का मेला प्रभारी नियुक्त किया गया है।


कार्तिक पूर्णिमा पर डलमऊ मेला परिसर में इस पर चार बसें संचालित कराने की अनुमति जिला प्रशासन से मिल गई है। पहली बार दो अस्थायी बस स्टेशन बनाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जरूरत पड़ने पर बसें बढ़ाई जाएंगी।
- दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रायबरेली डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed