Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Buses are packed, adding to passengers' woes... Seats on all buses along the Lucknow-Delhi route are fully booked online until the 15th.

Lucknow News: बसें भी फुल, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें... लखनऊ-दिल्ली रूट की सभी बसों में 15 तक सीटें ऑनलाइन फुल

Thu, 12 Nov 2026 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Buses are packed, adding to passengers' woes... Seats on all buses along the Lucknow-Delhi route are fully booked online until the 15th.
कैसरबाग बस अड्डे पर भीड़।
लखनऊ। ट्रेनों में जहां लंबी वेटिंग चल रही है, वहीं बसें भी पूरी तरह फुल हो चुकी हैं। लखनऊ से दिल्ली जाने वालों को बसों में सीटों की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। 15 नवंबर तक लखनऊ-दिल्ली रूट की बसों में ऑनलाइन सीटें फुल हो चुकी हैं। परिवहन निगम अतिरिक्त बसें चला रहा है, लेकिन यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इनकी संख्या और बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन

परिवहन निगम लखनऊ से दिल्ली के लिए 107 बसें चला रहा है। इनमें 50 साधारण, 37 एसी जनरथ और 20 अन्य एसी बसें हैं। 17 नवंबर तक आगरा एक्सप्रेसवे के रास्ते 100 से अधिक बसें चलाई जाएंगी। आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस डिपो पर यात्रियों की निगरानी के लिए टीआई तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

सीटें नहीं मिलने पर यात्री निजी टैक्सियों का सहारा ले रहे हैं। दीपावली के दौरान एप आधारित टैक्सी सेवाओं में लंबी दूरी की बुकिंग में 10 से 12 फीसदी तक वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक, पिछले साल दीपावली पर 1,052 बसें चलाई गई थीं, जिनसे 1.03 लाख यात्रियों ने सफर किया था। इस बार 945 बसों से अब तक 1.15 लाख यात्री सफर कर चुके हैं।
निजी बसों में भी 90 फीसदी सीटें फुल
लखनऊ-दिल्ली रूट पर 230 से अधिक निजी बसें संचालित हो रही हैं। इनमें करीब 90 फीसदी सीटें एडवांस बुक हो चुकी हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सीटों की उपलब्धता लगातार घट रही है।

छठ के कारण बढ़ेगी भीड़, 30 बसें रिजर्व
शनिवार और रविवार को छठ पर्व के चलते दिल्ली से लखनऊ लौटने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ने की संभावना है। इसके लिए 30 बसें रिजर्व रखी गई हैं।
Iगत वर्ष की तुलना में इस बार दीपावली पर बसों की संख्या कम और यात्रियों की संख्या अधिक है। 30 बसें रिजर्व रखी गई हैं। बस अड्डों पर निगरानी के लिए टीआई तैनात किए गए हैं।I
I-विमल राजन, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेजI

कैसरबाग बस अड्डे पर भीड़।

कैसरबाग बस अड्डे पर भीड़।

कैसरबाग बस अड्डे पर भीड़।

कैसरबाग बस अड्डे पर भीड़।

कैसरबाग बस अड्डे पर भीड़।

कैसरबाग बस अड्डे पर भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article