{"_id":"672e08935afef29bf80f2c76","slug":"bus-wheel-falls-on-the-head-of-a-woman-riding-a-bike-son-injured-lucknow-news-c-13-knp1050-943281-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाइक सवार महिला के सिर पर चढ़ा बस का पहिया, बेटा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाइक सवार महिला के सिर पर चढ़ा बस का पहिया, बेटा जख्मी
Fri, 08 Nov 2024 06:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 08 Nov 2024 06:18 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बेटे संग बाइक से जा रही महिला को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। फिर बस का पहिया महिला के सिर पर चढ़ गया, जबकि हादसे में बेटा घायल हो गया। इस बीच चालक बस छोड़कर भाग निकला। हादसा आलमबाग थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुआ।
कृष्णानगर की एलडीए कॉलोनी निवासी कुसुम सोनी (48) बेटे सोनू संग बृहस्पतिवार शाम को सामान खरीदने आलमबाग स्थित मवैया गईं थीं। वापसी के दौरान रात में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कुसुम सड़क पर गिर पड़ीं और बस का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया, जबकि सोनू घायल हो गए। परिवार में दो बेटे सोनू, मोनू और एक बेटी है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।