फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bus shifting incomplete in charbagh

Lucknow News: चारबाग से नहीं हुई बसों की शिफ्टिंग, जाम भी लग रहा

Mon, 05 Jan 2026 06:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
bus shifting incomplete in charbagh

विज्ञापन

निर्माण एजेंसी ने एक गेट किया बंद, प्रवेश-निकासी में हो रहीं दिक्कतें

माई सिटी रिपोटेर

लखनऊ। चारबाग बस अड्डे से संचालित होने वाली बसों की शिफ्टिंग अभी तक नहीं हो सकी है। इतना ही नहीं पीपीपी मॉडल पर बस अड्डे को बनाने वाली कंपनी ने एक गेट भी बंद कर दिया है। इससे बसों की आवाजाही सिर्फ एक गेट से हो रही है, जिससे इलाके में जाम भी लग रहा है और हादसों की आशंका बढ़ गई है।

चारबाग बस स्टेशन की पिछले हफ्ते घेराबंदी शुरू हुई थी। बसों के लिए दो प्रवेशद्वार थे। वहीं सोमवार को इसका एक गेट बंद कर दिया गया है। इसकी वजह से दिक्कतें बढ़ गई हैं। वहीं अफसर दावा कर रहे हैं कि जल्द ही बसों की पूरी शिफ्टिंग कर दी जाएगी। चारबाग बस अड्डे से रोजाना करीब 350 बसें आवागमन करती हैं। प्रतिदिन करीब 25 हजार लोग यात्रा करते हैं। कानपुर, राबयेरली, गोरखपुर, अयोध्या, फतेहपुर, मौरावां, उन्नाव, हैदरगढ़, अयोध्या, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा आदि के लिए बसों का संचालन होता है। यहां से चलने वाली बसों की शिफ्टिंग की जानी थी, लेकिन अफसर अभी तक इसे पूरा नहीं कर पाए हैं। दूसरी ओर निमर्माण कार्य जारी होने से बसों का संचालन व यात्रियों की सुविधाएं भी बाधित हो रही हैं। यह हाल तब है, जब एमडी की ओर से बसों की शिफ्टिंग के लिए निर्देशित किया जा चुका है। चारबाग की वसों को आलमबाग से चलाया जाना है। निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि वसों को आलमबाग से संचालित किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि वसों की शिफ्टिंग जल्द ही करवाई जाएगी। इसे लेकर बात चल रही है।
विज्ञापन


50 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक वस अड्डा

प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार चारवाग बस अड्डे को अत्याधुनिक बनाया जाएगा। यहां यात्रियों के लिए वीआइपी लाउंज, कैफेटेरिया, फूड कोट, शॉपिंग मॉल, वेटिंग एरिया, एस्केलेटर व लिफ्ट सरीखी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पीपीपी मॉडल पर बनने वाले वस स्टेशन का नक्शा व डिजाइन अपूव हो चुका है। 6784 वर्गमीटर में छह मंजिला वस अड्डा वनेगा, जिस पर 50 करोड रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed