फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bus service for nepal

भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा का फिर से शुभारंभ

Wed, 05 Jan 2022 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
bus service for nepal
भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा कोरोना काल के दौरान बंद हो गई थी, जिसका मंगलवार को फिर से शुभारंभ हुआ। जनरथ एसी बस सेवा कैसरबाग से मंगलवार रात सवारी लेकर नेपालगंज के लिए रवाना हुई। यह बस कैसरबाग से नेपालगंज वाया रुपईडीहा होकर चलेगी, मगर वापसी में कानपुर तक जाएगी। अवध डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएन गोस्वामी ने बताया कि कैसरबाग से नेपालगंज के बीच 193 किमी दूरी है।
विज्ञापन

बस कैसरबाग से रात 9:30 बजे रवाना होगी और बाराबंकी, कैसरगंज, बहराइच, नानपारा, रुपईडीहा होते हुए आधी रात के बाद दो बजे नेपालगंज पहुंचेगी। नेपाल गंज से यह बस सुबह 8:00 बजे चलेगी जो रुपईडीहा, नानपारा, बहराइच, कैसरगंज, बाराबंकी होते हुए लखनऊ के आलमबाग स्टेशन पर दोपहर 1:30 बजे पहुंचेगी। आलमबाग से यह बस कानपुर जाएगी। कैसरबाग से नेपालगंज के एक यात्री को 355 रुपये किराया चुकाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed